रांची : 16 लाख की ठगी की, आरोपी दुमका से गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : लालपुर पुलिस ने 16 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में विभीषण प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से दुमका के हंसडीहा का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी बुधवार को उसके घर से हुई. पुलिस उसे लेकर रात में दुमका से रांची लौट गयी है. उसे गुरुवार को न्यायालय में […]
विज्ञापन
रांची : लालपुर पुलिस ने 16 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में विभीषण प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से दुमका के हंसडीहा का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी बुधवार को उसके घर से हुई. पुलिस उसे लेकर रात में दुमका से रांची लौट गयी है. उसे गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा.
उसके खिलाफ 21 जून को वर्द्धमान कंपाउंड स्थित सिटीजन सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के जेनरल मैनेजर शशि भारत ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने प्राथमिकी में उल्लेख किया था कि उनकी कंपनी वीकनेक्ट जनसेवा केंद्र स्थापित कर विभिन्न तरह की सेवाएं प्रदान करती है. विभीषण भी इसी कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर काम करता है.उसने दुमका में कंपनी का एक केंद्र खोल कर कंपनी के नाम पर आठ लोगों से सेवा केंद्र खुलवाने के नाम पर 16 लाख रुपये ले लिये. लेकिन उसने कंपनी को रुपये का भुगतान नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










