झारखंड बार काउंसिल : निर्वाचन का गजट प्रकाशित, पदाधिकारियों व बीसीआइ प्रतिनिधि का चुनाव 29 जुलाई को
Updated at : 17 Jul 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

26 को उम्मीदवार दाखिल कर सकेंगे नामांकन रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पंचवर्षीय चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित सदस्यों का गजट प्रकाशन किया गया है. चुनाव में 25 सदस्य निर्वाचित हुए थे. यह जानकारी बार काउंसिल चुनाव के रिटर्निंग अफसर कुमार गणेश दत्त ने दी. वे सोमवार को डोरंडा स्थित काउंसिल मुख्यालय […]
विज्ञापन
26 को उम्मीदवार दाखिल कर सकेंगे नामांकन
रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पंचवर्षीय चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित सदस्यों का गजट प्रकाशन किया गया है. चुनाव में 25 सदस्य निर्वाचित हुए थे. यह जानकारी बार काउंसिल चुनाव के रिटर्निंग अफसर कुमार गणेश दत्त ने दी.
वे सोमवार को डोरंडा स्थित काउंसिल मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. झारखंड सरकार द्वारा प्रकाशित गजट अधिसूचना संख्या 657/9.7.2018 के अनुसार निर्वाचित सदस्य निलेश कुमार, राजीव रंजन, कुंदन प्रकाशन, मनोज कुमार, अब्दुल कलाम रशीदी, अनिल कुमार तिवारी, प्रयाग महतो, प्रशांत कुमार सिंह, राम सुभग सिंह, राजेश कुमार शुक्ल, अनिल महतो, हेमंत सिकरवार, राजकुमार, राजेंद्र कृष्णा, रिंकू कुमारी भकत, परमेश्वर मंडल, अमर सिंह, मृत्युंजय श्रीवास्तव, गोपेश्वर प्रसाद झा, बालेश्वर प्रसाद सिंह, संजय कुमार विद्रोही, अभय चतुर्वेदी, राधेश्याम गोस्वामी, धर्मेंद्र नारायण व महेश तिवारी है. ये सदस्य बीसीआइ के एक प्रतिनिधि व काउंसिल पदाधिकारियों का चयन करेंगे.
रिटर्निंग अॉफिसर श्री दत्त ने बताया कि बार काउंसिल अॉफ इंडिया (बीसीआइ) ने पदाधिकारियों के चयन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है. 26 जुलाई को दिन के 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. उसी दिन 4.15 बजे स्क्रूटनी होगी. 4.45 बजे उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जायेगी.
27 जुलाई को शाम पांच बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. 29 जुलाई को दिन के 11.15 बजे बीसीआइ प्रतिनिधि का चुनाव किया जायेगा, जबकि झारखंड बार काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव दिन के 12.30 बजे से किया जायेगा. परिणाम की घोषणा दिन के 2.15 बजे की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




