चान्हो : दो पक्षों के बीच मारपीट महिला समेत चार घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चान्हो : थाना क्षेत्र के नौदी गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष की हसमुन खातून (45 वर्ष) व दूसरे पक्ष के सेराज अंसारी (55 वर्ष), जाकिर अंसारी (46 वर्ष) व जैनुल अंसारी (45 वर्ष) शामिल हैं. जाकिर […]
विज्ञापन
चान्हो : थाना क्षेत्र के नौदी गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष की हसमुन खातून (45 वर्ष) व दूसरे पक्ष के सेराज अंसारी (55 वर्ष), जाकिर अंसारी (46 वर्ष) व जैनुल अंसारी (45 वर्ष) शामिल हैं.
जाकिर अंसारी व जैनुल अंसारी को चान्हो में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है. घटना सुबह करीब 10 बजे की है.बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद है. रविवार को इसी विवाद को लेकर हसमुन खातून (पति मोख्तार अंसारी) से कहा सुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर भीड़ गये. घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










