रांची : 217 दिनों में 31039 मरीज समय पर पहुंचे अस्पताल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा 108 लोगों के लिए साबित हो रही है लाभकारी रांची : ‘डायल-108’ सातों दिन और 24 घंटे चलने वाली एंबुलेंस सेवा है, जिसका लाभ जरूतमंद लोगों को कॉल सेंटर के जरिये उपलब्ध कराया जाता है. इसके तहत झारखंड के 21 जिलों में 217 एंबुलेंस तैनात की गयी हैं. इसमें रांची को सबसे ज्यादा […]
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा 108 लोगों के लिए साबित हो रही है लाभकारी
रांची : ‘डायल-108’ सातों दिन और 24 घंटे चलने वाली एंबुलेंस सेवा है, जिसका लाभ जरूतमंद लोगों को कॉल सेंटर के जरिये उपलब्ध कराया जाता है. इसके तहत झारखंड के 21 जिलों में 217 एंबुलेंस तैनात की गयी हैं. इसमें रांची को सबसे ज्यादा 24 एंबुलेंस मिली हैं.
एंबुलेंस अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं से लैस होती है. एंबुलेंस में दो चालक व दो इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मौजूद होते हैं. एंबुलेंस में ऐसी व्यवस्था की गयी है कि गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाने तक एंबुलेंस में उसका इलाज होता रहे. इसमें स्लीपर स्ट्रेचर लगाया गया है. साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स, ऑक्सीजन सिलिंडर, मरहम-पट्टी, इमरजेंसी दवा की सुविधा सहित अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध रहते हैं.
किस जिले को कितनी एंबुलेंस
रांची 24
पूर्वी सिंहभूम 22
पलामू 18
पश्चमी सिंहभूम 13
गढ़वा 12
हजारीबाग 12
देवघर 12
गोड्डा 11
दुमका 11
सरायकेला 10
साहेबगंज 10
गुमला 9
पाकुड़ 8
रामगढ़ 7
लातेहार 6
सिमडेगा 6
धनबाद 7
गिरिडीह 6
बोकारो 6
लोहरदगा 4
खूंटी 2
कोडरमा 1
मरीज संख्या प्रतिशत
गर्भवती महिला 12,914 41.6%
दुर्घटना में घायल 2,740 8.83%
हेड एंज्युरी 1,534 4.94%
बेहोशी 1,515 4.88%
फ्रैक्चर 1026 3.31%
प्वाइजन 462 1.49%
हृदयाघात 426 1.37%
ब्रेन स्ट्रोक 398 1.28%
बर्न 460 1.48%
12 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को मिला लाभ
डायल-108 एंबुलेंस सेवा का सबसे ज्यादा लाभ गर्भवती महिलाओं ( 12,914) को मिला है. इसमें गर्भवती महिला, लेबर पेन, चाइल्ड बर्थ व गर्भपात वाली महिलाएं शामिल हैं. इसके बाद दुर्घटना में घायल लोगों नंबर आता है.
राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई दुर्घटनाओं के करीब 2,740 घायलों को इस सेवा की मदद से अस्पताल पहुंचा जा चुका है. इसके अलावा हेड एंज्युरी, बेहोशी, फ्रैक्चर, प्वाइजन, कार्डियेक अरेस्ट, बर्न, ट्रेन दुर्घटना और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को भी डायल-108 के जरिये अस्पताल पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










