रांची : दो माओवादी और एक उग्रवादी पर एनआइए ने दर्ज करायी तीन प्राथमिकी
Updated at : 14 Jul 2018 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के दो और तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी के एक उग्रवादी के खिलाफ नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआइए) ने शुक्रवार को अलग-अलग तीन प्राथमिकी की है. प्राथमिकी दिल्ली शाखा में दर्ज की गयी है. पूर्व में तीनों मामले झारखंड के अलग-अलग थानों में दर्ज थे़ माओवादी मनोज पर कसेगा शिकंजा माओवादी […]
विज्ञापन
रांची : प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के दो और तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी के एक उग्रवादी के खिलाफ नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआइए) ने शुक्रवार को अलग-अलग तीन प्राथमिकी की है. प्राथमिकी दिल्ली शाखा में दर्ज की गयी है. पूर्व में तीनों मामले झारखंड के अलग-अलग थानों में दर्ज थे़
माओवादी मनोज पर कसेगा शिकंजा
माओवादी मनोज कुमार, पिता : बनवारी यादव के खिलाफ गिरिडीह जिले के डुमरी थाने में 22 जनवरी 2018 को कांड संख्या 06/18 दर्ज किया गया था. इस मामले को एनआइए ने टेकओवर कर कांड संख्या आरसी-21/18/एनआइए/डीएलआइ दर्ज किया है. मनोज मूल रूप से केसवारी, सरिया का निवासी है़
टीएसपीसी नक्सली कमलेश गंझू की बढ़ेगी परेशानी
टीएसपीसी नक्सली कमलेश गंझू, पिता : महावीर गंझू के खिलाफ एनआइए ने कांड संख्या आरसी-22/18/एनआइए/डीएलआइ दर्ज किया है़ इससे पूर्व कमलेश के खिलाफ चतरा के लावालौंग थाने में 14 अप्रैल 2017 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले को ही एनआइए ने टेकओवर किया है. इस मामले में पुलिस ने 36 लाख रुपये, एक एके-47, एक पिस्टल व 55 कारतूस बरामद किया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




