रांची : सांसद कहते हैं, मैं बेवकूफ हूं : मेयर, मैंने बेवकूफ शब्द नहीं कहा : सांसद
Updated at : 13 Jul 2018 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने गुरुवार काे कहा कि निगम करप्शन का अड्डा है, ऐसा सुनने को मिलता है, लेकिन विगत तीन सालों में ईमानदारी व मेहनत से काम करने का प्रयास किया. एक अखबार से पता चला कि मैं बेवकूफ हूं. यह उपाधि सांसद पीएन सिंह ने दी. श्री अग्रवाल प्रेस […]
विज्ञापन
रांची : धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने गुरुवार काे कहा कि निगम करप्शन का अड्डा है, ऐसा सुनने को मिलता है, लेकिन विगत तीन सालों में ईमानदारी व मेहनत से काम करने का प्रयास किया. एक अखबार से पता चला कि मैं बेवकूफ हूं.
यह उपाधि सांसद पीएन सिंह ने दी. श्री अग्रवाल प्रेस कांफ्रेंस में एक अखबार में छपे बेवकूफ शब्द पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मेरी बेवकूफी के कारण फ्लाइओवर का प्रस्ताव रद्द हो गया, जबकि पिछले दिनों उच्च स्तरीय बैठक में डीआरएम ने स्पष्ट कहा था कि रेलवे लाइन के ऊपर से फ्लाइओवर के लिए एनओसी नहीं दे सकता. अब सांसद बतायें कि क्या मेरी बेवकूफी के कारण 26 ट्रेनें रद्द हो गयी? दुरंतों ट्रेन छीन ली गयी? एम्स देवघर चला गया? मैं बेवकूफ हूं कि आज सड़क चौड़ीकरण हो रहा है. गंदा शहर आज रैंक ले रहा है. सांसद के घर के आगे दो बल्ब खराब हैं, तो दिशा की बैठक में मामले को जोर शोर से उठाया गया. मानो निगम अपंग संस्था है.
शहर में निगम ने 14 हजार से अधिक एलइडी लाइट लगायी. प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को घर व 42 हजार शौचालय बनवाये गये. इसके बावजूद न तो शौचालय और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए उनके तरफ से कोई रिकॉमेंडेशन आया. सांसद, जब भी वे बोले हैं मीडिया के सामने बोले. कभी भी फोन कर हमलोगों को नहीं बोलते हैं.
…क्या हम जिम्मेदार हैं : मेयर ने कहा कि डीआरएम ने एनओसी नहीं दिया तो क्या हम जिम्मेदार हैं. पिछले दिनों हुई उच्च स्तरीय बैठक में डीआरएम ने स्पष्ट कहा कि पूरे रेलवे के बीच फ्लाइओवर के लिए एनओसी नहीं दे सकता. ट्रेनें छिन गयी, इसके लिए क्या महापौर दोषी है.
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रोटोकॉल में सांसद से ऊपर मेयर को दर्शाया गया है. मैं बेवकूफ बोलने की निंदा नहीं कर रहा हूं, बल्कि अपनी भावना से अवगत करा रहा हूं. श्री अग्रवाल ने कहा कि मैं किसी दौड़ में नहीं हूं. मैं सिर्फ निगम को आगे ले जाना चाहता हूं. मेयर चुनाव में सांसद व विधायक ने खुल कर विरोध किया. जनता व पार्टी के कार्यकर्ता के सपोर्ट से चुनाव जीता. सांसद कुचले समझते हैं. नाकामी मिलती है तो पीछे नहीं हटता हूं, बल्कि स्वीकार करता हूं और आगे बढ़ता हूं.
बेवकूफ शब्द का प्रयोग नहीं किया : सिंह
धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने कहा कि मैंने बेवकूफ शब्द का प्रयोग नहीं किया है. यह अमर्यादित शब्द है. निश्चित रूप से इसका प्रतिकार करना चाहिए था. ऐसे शब्दों का प्रयोग गलत है. पिछले दिनों सड़क जाम पर एक अखबार में इंटरव्यू छपा था. लेकिन कभी भी मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के खिलाफ अमर्यादित शब्द नहीं कहा था. निश्चित रूप से उन्हें दु:ख हुआ होगा. मेयर चुनाव में उनके खिलाफ नहीं था, लेकिन उनके पक्ष में भी नहीं उतरा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




