रांची : अमित शाह ने पहले दिये टास्क का मांगा हिसाब

Updated at : 12 Jul 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अमित शाह ने पहले दिये टास्क का मांगा हिसाब

रांची : लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा कूद गयी है़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार देर रात तक पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ श्री शाह ने कोर कमेटी, लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की टोली और चुनाव प्रभारियों के साथ अलग-अलग चार घंटे की मैराथन बैठक की़ चुनावी […]

विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा कूद गयी है़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार देर रात तक पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ श्री शाह ने कोर कमेटी, लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की टोली और चुनाव प्रभारियों के साथ अलग-अलग चार घंटे की मैराथन बैठक की़
चुनावी की तैयारी के लिए सांगठनिक दृष्टि से धरातल पर काम करने की नसीहत दी़ बूथ जीतो-चुनाव जीतो का फॉमूर्ला दिया़ राज्यभर में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया़ श्री शाह ने पिछले प्रवास के दौरान दिये गये 19 सूत्री टास्क पर भी प्रदेश नेताओं से हिसाब ली़ इसमें बूथ कमेटी, हर बूथ पर स्मार्ट फोन धारक, सदस्यों के सत्यापन, नये सदस्यों की सूची पर विस्तार से बात की़ राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था कि विपक्ष के आरोपों को लेकर बैकफुट पर नहीं, केेंद्र और राज्य सरकार के काम को लोगों तक पहुंचाये़ राष्ट्रीय अध्यक्ष का साफ कहना था कि राज्य में सौ फीसदी बूथों पर कमेटी बने़ सदस्यों की संख्या बढ़ानी हो तो बढ़ाये जाये़ं
इधर कोर कमेटी का विस्तार करते हुए तीन महामंत्री को शामिल कर टोली बनी है़ कोर कमेटी के अतिरिक्त महामंत्री के रूप में सुनील सिंह, अनंत ओझा और दीपक प्रकाश को शामिल किया गया है़ इसके साथ ही लोकसभा प्रभारी भी बनाये गये है़ं
प्रदेश की टोली बनायेगी आगे की रणनीति
रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की टोली आगे की रणनीति बनायेगी़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी और प्रभारियों को चुनावी तैयारी में जुटने को कहा़ प्रभार वाले क्षेत्र मेें संगठन काे दुरुस्त करने के लिए कहा गया है़ बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा, रवींद्र राय, नीलकंठ सिंह मुंडा और लोकसभा के प्रभारी शामिल हुए. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए कई विधायक पहुंचे़ विधायक राधाकृष्ण किशोर, विमला प्रधान, गंगोत्री कुजूर सहित कई विधायक पहुंचे थे़ कुछ विधायकों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से औपचारिक मुलाकात करने आये थे़
किसने क्या कहा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले प्रवास में 19 टास्क दिये थे़ ये काम पूरा करने को कहा गया है़ बूथ कमेटी ठीक से बनाने को कहा है़ प्रदेश की टोली बनी है़
आगे कैसे चुनाव की तैयारी हो, इसको लेकर कमेटी विचार करेगी़ बूथ कमेटी का 80 प्रतिशत काम हो गया है़ आज राज्य में भाजपा के 25 लाख सदस्य है़ं इन सदस्यों के परिवार ने भी वोट दिया, तो विपक्ष कहीं नहीं दिखेगा़ जिनता भी गठबंधन कर लें, कुछ नहीं होगा़ आज भाजपा के साथ जितना जनजातीय समाज जुड़ा है, उतना किसी के साथ नहीं है़ हम इनके पास जायेंगे, बात करेंगे़ गले लगायेंगे़
– लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई़ लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी़ पिछले चुनाव में हम जिस विश्वास के साथ जनता के पास गये थे़ उसी विश्वास के साथ जायेंगे़ राष्ट्रीय अध्यक्ष 2017 को प्रवास में झारखंड आये थे़ प्रवास के दौरान टास्क दिया था़ उस पर चर्चा की़
– अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री
किस लोस के कौन बने प्रभारी
रांची समीर उरांव
लोहरदगा आदित्य साहू
राजमहल कर्नल संजय सिंह
दुमका सत्येंद्र सिंह
गोड्डा अनंत ओझा
धनबाद अशोक भगत
गिरिडीह शेखर अग्रवाल
कोडरमा बालमुकुंद सहाय
हजारीबाग प्रदीप वर्मा
पलामू संजय सेठ
खूंटी विनय लाल
चतरा विरंची नारायण
चाइबासा मनोज सिंह- अशोक षाडंगी
जमशेदपुर दीपक प्रकाश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola