रांची : स्कूल लौटने पर फादर नहीं थे, वे बाजार गये थे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2018 8:36 AM
विज्ञापन
संजय शर्मा ने प्रभात खबर से कहा रांची : खूंटी के कोचांग से अपहरण के बाद पांच युवतियों के साथ गैंग रेप मामले से जुड़े मामले में अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले संजय कुमार शर्मा ने रविवार को प्रभात खबर से संपर्क किया. संजय शर्मा ने बताया कि घटना के बाद जब मैं […]
विज्ञापन
संजय शर्मा ने प्रभात खबर से कहा
रांची : खूंटी के कोचांग से अपहरण के बाद पांच युवतियों के साथ गैंग रेप मामले से जुड़े मामले में अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले संजय कुमार शर्मा ने रविवार को प्रभात खबर से संपर्क किया. संजय शर्मा ने बताया कि घटना के बाद जब मैं स्कूल लौटा, तब मैंने स्कूल में फादर को नहीं देखा था. मुझे पता चला कि वह बाजार गये हैं.
पहले क्या दिया था बयान
हालांकि, संजय कुमार शर्मा के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में अड़की थाना में जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसमें संजय ने लिखा है कि घटना के बाद उन्हें (संजय) और पीड़ित लड़कियाें को गाड़ी में बैठा कर फादर अलफोंस और सिस्टर के पास पहुंचाया गया था.
लेकिन फादर ने हमलोग से इस हालात के बारे में कुछ नहीं पूछा. ऐसा लगता है कि फादर अलफोंस पांचों आरोपियों से मिले हुए हैं. क्योंकि उन्होंने लड़कियों से न तो घटना की जानकारी ली और न ही किसी वरीय पदाधिकारी को सूचना दी और न ही लड़कियों का इलाज कराया.
इसके विपरीत फादर यह समझाने लगे कि कहीं शिकायत करोगे तो वे लोग तुम्हारे घरवालों को मार देंगे. संजय शर्मा ने अपनी प्राथमिकी में इस बात का भी उल्लेख किया है कि इस बीच पुलिस को कहीं से सूचना मिली तो पुलिस आयी और तब मैंने पुलिस को अपना बयान दिया. संजय शर्मा के बयान के बाद कई सवाल उठने लगे हैं.
क्योंकि जब संजय शर्मा ने स्कूल में फादर को देखा ही नहीं था, तब उसने प्राथमिकी में फादर अलफोंस को कैसे आरोपी बना दिया. आशंका जतायी जा रही है कि संजय कुमार शर्मा द्वार पूर्व में दर्ज करायी प्राथमिकी के पीछे कहीं कोई दूसरी वजह तो नहीं.
मैंने एडीजी को नहीं दी थी जानकारी: संजय
हालांकि, मामले में संजय शर्मा का यह भी कहना है कि उसने घटना के संबंध में सबसे पहले जानकारी खूंटी की समाजसेविका लक्ष्मी बाखला को दी थी.
क्योंकि वह लोगों को मदद करने का काम करती है. मैंने घटना की जानकारी 19 जून को विशेष शाखा के एडीजी को नहीं दी थी. मैं न तो एडीजी को जानता हूं और न ही उनका मोबाइल नंबर मेरे पास है. संजय शर्मा ने यह भी बताया कि पहले उसे घटना की जानकारी उसके नुक्कड़ नाटक की टीम में शामिल तीन युवतियों में से एक युवती ने कोचांग से निकलने के दौरान दी थी. इसके बाद अन्य युवतियों और महिलाओं ने रेप की जानकारी उसे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










