एयरपोर्ट पर परंपरागत तरीके से होगा अमित शाह का स्वागत

Updated at : 09 Jul 2018 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर परंपरागत तरीके से होगा अमित शाह का स्वागत

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रांची दौरा 11 जुलाई को प्रस्तावित है. उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गये हैं. महानगर के कार्यकर्ता श्री शाह का भव्य स्वागत करेंगे़ सभी मंडल को राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की तैयारी में जुटने को कहा गया है़ सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से […]

विज्ञापन
रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रांची दौरा 11 जुलाई को प्रस्तावित है. उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गये हैं. महानगर के कार्यकर्ता श्री शाह का भव्य स्वागत करेंगे़ सभी मंडल को राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की तैयारी में जुटने को कहा गया है़ सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से एयरपोर्ट पहुंचेंगे़ रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई़
महानगर भाजपा एयरपोर्ट पर झारखंडी संस्कृति के अनुरूप शाह का स्वागत करेगी. पूरे शहर को झंडा, बैनर और तोरण द्वारा से सजाया जायेगा़ अरगोड़ा चौक से प्रदेश कार्यालय तक पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर पुष्प वर्षा करेंगे़ बैठक में मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाना है़
कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर उनके स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाये़ं प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने भी कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिये़ महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर सभी मंडल, मोर्चा एवं प्रकल्प को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है़ बैठक में विधायक डॉ जीतू चरण राम, मेयर आशा लकड़ा, विनय सिंह, केके गुप्ता, राजू सिंह, मुकेश सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, वरुण साहू, सुनीता देवी, जनार्दन शाह, पंकज वर्मा, प्रकाश साहू, अनिता उरांव, मुकेश कुमार सिंह, बजरंग वर्मा शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola