शाह के काफिले में शामिल होंगे एक हजार कार्यकर्ता

Updated at : 08 Jul 2018 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
शाह के काफिले में शामिल होंगे एक हजार कार्यकर्ता

रांची : प्रदेश भाजयुमो की बैठक शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई. इसमें 11 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची प्रवास पर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने की. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत रथ, ढोल, ताशा, नगाड़ों के साथ करने का निर्णय लिया […]

विज्ञापन

रांची : प्रदेश भाजयुमो की बैठक शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई. इसमें 11 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची प्रवास पर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने की. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत रथ, ढोल, ताशा, नगाड़ों के साथ करने का निर्णय लिया गया. यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले के साथ युवा मोर्चा के 1000 कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक आयेंगे. बैठक में अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, वरुण तिवारी, संजय पोद्दार, निशिकांत चौहान, राहुल अवस्थी, आजाद शत्रु, अंचल तिवारी, श्रीनिवास, सूर्य प्रभात, नरेंद्र कुमार, अभिषेक चौबे, कुमार पुरेंद्र, अमित शर्मा, श्रीकांत, अमन यादव, राजीव रंजन, पवन पासवान, रंजनी आनंद, विनय सिंह, रोमित राज समेत सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola