रांची : हेमंत सत्ता के लिए दर-दर मत्था टेक रहे हैं : भाजपा

Updated at : 07 Jul 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हेमंत सत्ता के लिए दर-दर मत्था टेक रहे हैं : भाजपा

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर पलटवार करते हुए कहा कि गुरुजी के समय की झामुमो आैर आज हेमंत सोरेन की झामुमो में जमीन-आसमान का अंतर आ गया है. गुरुजी आंदोलन की अगुवाई किया करते थे, जबकि हेमंत सोरेन सत्ता […]

विज्ञापन
रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर पलटवार करते हुए कहा कि गुरुजी के समय की झामुमो आैर आज हेमंत सोरेन की झामुमो में जमीन-आसमान का अंतर आ गया है.
गुरुजी आंदोलन की अगुवाई किया करते थे, जबकि हेमंत सोरेन सत्ता के लिए अब दरवाजा-दरवाजा मत्था टेकते चल रहे हैं. श्री शाहदेव ने कहा कि झामुमो पांच जुलाई के बंद की विफलता से बदहवास हो गया है. जनता ने बंद को विफल करके एक बड़ा संदेश दिया है.
आज विपक्ष का यह दावा कि बंद में एक लाख से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए, पूरी तरह से हास्यास्पद है. जब नेता प्रतिपक्ष सड़क पर उतरे, तो उनके साथ बमुश्किल 20-25 लोग ही थे. 19 विधायकों वाली झामुमो के नेता के साथ मात्र 25 लोगों का ही रहना जमीनी हकीकत बयान करता है
श्री शाहदेव ने कांग्रेस से जानना चाहा कि क्या हेमंत सोरेन के नेतृत्व को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने स्वीकारा है या पूरे कांग्रेस का निर्णय है? क्योंकि कल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, बाबूलाल मरांडी के साथ जुलूस में शामिल थे. इस मुद्दे पर कांग्रेस में ही नेता एकमत नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola