रांची : रिम्स में भंडार पंजी का नहीं होता सत्यापन
Updated at : 06 Jul 2018 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स के अपर निदेशक हर्ष मंगला ने गुरुवार को रिम्स के मेडिसिन व सर्जिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान भंडार पंजी, आपूर्ति पंजी व मांग से संबंधित अन्य कागजात को भी देखा. स्टोर्स के मेडिकल अफसर डॉ रघुनाथ ने बताया कि पूर्व में कभी भी भंडार के सामग्रियों का विशेष […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के अपर निदेशक हर्ष मंगला ने गुरुवार को रिम्स के मेडिसिन व सर्जिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान भंडार पंजी, आपूर्ति पंजी व मांग से संबंधित अन्य कागजात को भी देखा.
स्टोर्स के मेडिकल अफसर डॉ रघुनाथ ने बताया कि पूर्व में कभी भी भंडार के सामग्रियों का विशेष जांच दल गठित कर भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि भंडार पंजी सहित अन्य पंजियों का संधारण नियमानुसार नहीं किये जा रहे हैं.
चिकित्सा उपाधीक्षक एवं मेडिकल अफसर को निर्देश दिया कि भंडार का सत्यापन अविलंब करायें और सारे पंजियों को दुरुस्त करें. ताकि, अगले निरीक्षण में सभी पंजी दुरुस्त मिले. अधिकारियों को अविलंब एक टीम गठित कर भंडार का सत्यापन कर भंडार को अद्यतन कराने की दिशा में काररवाई करने का भी सुझाव दिया. निरीक्षण के समय उप निदेशक रिम्स (प्रशासन), उपाधीक्षक एवं लुमिनियस एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




