उज्ज्वला योजना: झारखंड में 20 माह में 15.82 लाख लोगों को मिला गैस कनेक्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 7:24 AM
विज्ञापन
16 अक्तूबर 2016 को हुई थी योजना की शुरुआत, रांची में अब तक 78% लोगों तक गैस कनेक्शन पहुंच चुका है 4.92 लाख लोगों के केवाइसी का काम पूरा राजेश कुमार रांची : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभुकों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है. झारखंड में इस योजना के तहत 20 […]
विज्ञापन
16 अक्तूबर 2016 को हुई थी योजना की शुरुआत, रांची में अब तक 78% लोगों तक गैस कनेक्शन पहुंच चुका है
4.92 लाख लोगों के केवाइसी का काम पूरा
राजेश कुमार
रांची : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभुकों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है. झारखंड में इस योजना के तहत 20 माह में 15.82 लाख लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है. वहीं सामान्य योजना के तहत अब तक कुल 21.93 लाख लोगों के पास गैस कनेक्शन है. झारखंड में उज्ज्वला योजना की शुरुआत 16 अक्तूबर 2016 को हुई थी.
53 प्रतिशत लोगों के पास गैस कनेक्शन : झारखंड राज्य में हाउसहोल्ड की कुल संख्या 71 लाख 27 हजार है. रांची समेत पूरे झारखंड में सामान्य व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कुल 37.75 लाख लोगों के पास गैस कनेक्शन पहुंच चुका है. उज्ज्वला योजना शुरू होने से पहले झारखंड में 19.76 लाख लोगों के पास गैस कनेक्शन था. यानी कुल 53 प्रतिशत लोगों के पास गैस कनेक्शन पहुंच चुका है.
रांची पहले नंबर पर, पाकुड़ सबसे पीछे : राजधानी रांची में अब तक 78 प्रतिशत लोगों तक गैस कनेक्शन पहुंच चुका है. इस प्रकार रांची राज्य में पहले नंबर पर है. सबसे पीछे पाकुड़ है. पाकुड़ में अब तक सिर्फ 28 प्रतिशत लोगों के पास ही गैस कनेक्शन पहुंच पाया है.
उज्ज्वला योजना के तहत किस जिले में कितने कनेक्शन
जिला संख्या
बोकारो 72,845
चतरा 69,313
देवघर 71,798
धनबाद 88,463
दुमका 1,06,626
गढ़वा 68,008
जिला संख्या
गिरिडीह 1,41,106
गोड्डा 62,353
गुमला 41,483
हजारीबाग 81,929
जामताड़ा 40,597
खूंटी 22,714
जिला संख्या
कोडरमा 33,695
लातेहार 41,375
लोहरदगा 34,315
पाकुड़ 36,276
पलामू 1,07,430
प. सिंहभूम 66,816
जिला संख्या
पू. सिंहभूम 55,982
रामगढ़ 44,968
रांची 76,774
साहेबगंज 1,25,550
सरायकेला 49,019
सिमडेगा 42,638
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पूरे राज्य में अब तक 15.82 लाख लोगों काे गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है. अब तक 4.92 लाख लोगों का केवाइसी पूरा कर लिया गया है. जल्द ही इन लोगों को भी कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जायेगा.
हरीश दीपक, इंडेन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक सह उज्ज्वला योजना के कोऑर्डिनेटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










