प्रखंड कृषि चौपाल में 11532 क्विंटल बीज का वितरण
Updated at : 03 Jul 2018 12:48 AM (IST)
विज्ञापन

रांची़ : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने 20 से 29 जून तक प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन किया था. इस दौरान किसानों के बीच 11532 क्विंटल विभिन्न फसलों के बीजों का वितरण किया गया. विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि चौपाल का उदघाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांके में किया था. […]
विज्ञापन
रांची़ : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने 20 से 29 जून तक प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन किया था. इस दौरान किसानों के बीच 11532 क्विंटल विभिन्न फसलों के बीजों का वितरण किया गया.
विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि चौपाल का उदघाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांके में किया था. अभियान के तौर पर किसानों को सुविधा देने का निर्णय लिया गया था. चौपाल के दौरान 39822 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किसानों के बीच किया गया.
इस दौरान 31485 नूमना का संग्रह भी हुआ. मृदा परीक्षण की जांच के लिए 1047 मृदा परीक्षण लैब की स्थापना की गयी. इस दौरान कुल 17564 किसानों ने फसल बीमा के लिए आवेदन किया. 1401 किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.
21218 किसानों ने पंप सेट के लिए दिया आवेदन : श्रीमती सिंघल ने बताया कि इस दौरान कुल 21218 किसानों से पंपसेट की प्राप्ति के लिए आवेदन प्राप्त किया गया.
कुल 10911 किसानों के बीच परिसंपत्ति तथा 507675 पंपलेट और लिफलेट का वितरण किया गया. 50001 किसानों के बीच फलदार वृक्ष का वितरण किया गया. इस दौरान कुल 583 पशु मेले का आयोजन किया गया. श्रीमती सिंघल ने बताया कि टेक्निकल इनपुट प्रोग्राम के तहत 11129 क्विंटल मिनरल मिक्सचर का वितरण किसानों के बीच किया गया.
462 किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर बीमा दावों का भुगतान किया गया. कुल 1692 पशु स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया. कुल 9300 जानवरों का कृत्रिम गर्भाधान कराया गया. कुल 3465 मत्स्य किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




