घटना के ठीक एक साल बाद अलीमुद्दीन हत्याकांड मामले में 8 आरोपियों को मिली जमानत

रांची : बहुचर्चित अलीमुद्दीन हत्याकांड 29 जून 2017 को घटी थी. इसके ठीक एक साल बाद इसी दिन 29 जून 2018 को 8 आरोपियों को जमानत मिल गयी. मामले में 12 में से 8 दोषियों को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी. प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने अलीमुद्दीन की पिटाई […]
रांची : बहुचर्चित अलीमुद्दीन हत्याकांड 29 जून 2017 को घटी थी. इसके ठीक एक साल बाद इसी दिन 29 जून 2018 को 8 आरोपियों को जमानत मिल गयी. मामले में 12 में से 8 दोषियों को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी. प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने अलीमुद्दीन की पिटाई की थी. पिटाई के बाद अलीमुद्दीन की मौत हो गयी थी. इस मामले में भाजपा रामगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी नित्यानंद महतो समेत आठ दूसरे आरोपियों को जमानत मिली है. फैसला एच.सी मिश्रा और बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ ने सुनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




