इसी दाैरान दूसरी आेर विवाद के बाद लाठी चार्ज

Updated at : 28 Jun 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
इसी दाैरान दूसरी आेर विवाद के बाद लाठी चार्ज

रांची : सांसद कड़िया मुंडा के आवास से अपहृत तीनों बॉडीगार्ड को सुरक्षित बरामद करने के लिए रांची के ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुग को लगाया गया है. वह बुंडू डीएसपी और पुलिस की एक टीम को साथ लेकर घाघरा ग्राम के दूसरे ओर कैंप रहे थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार जब ग्रामीण एसपी ग्रामीणों […]

विज्ञापन

रांची : सांसद कड़िया मुंडा के आवास से अपहृत तीनों बॉडीगार्ड को सुरक्षित बरामद करने के लिए रांची के ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुग को लगाया गया है. वह बुंडू डीएसपी और पुलिस की एक टीम को साथ लेकर घाघरा ग्राम के दूसरे ओर कैंप रहे थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार जब ग्रामीण एसपी ग्रामीणों को यह समझा रहे थे पुलिस उनके साथ है. उन्हें डरने व घबराने की आवश्यकता नहीं है. सिर्फ इतना बता दें कि तीनों अपहृत पुलिसकर्मियों को कहां रखा गया है. तब उन्हें कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सर, मंगलवार की रात में पता चला था कि घाघरा गांव के किसी स्कूल में ही तीनों पुलिसकर्मियों को रखा गया था. लेकिन अब पता नहीं है कि उन्हें कहां ले जाया गया है.

ग्रामीण एसपी मुंडारी भाषा जानने वाले एक पुलिसकर्मी के सहयोग से घाघरा के ग्रामीणों से और जानकारी एकत्र कर ही रहे थे कि दूसरी तरफ किसी बाद को लेकर पत्थलगड़ी समर्थकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद पुलिस के जवानों ने पत्थलगड़ी समर्थकों व ग्रामीणों पर लाठीचार्ज शुरू कर दी. इससे पत्थलगड़ी समर्थक पुलिस के खिलाफ आक्रोशित हो गये. पारंपरिक हथियार से लैस कुछ पत्थलगड़ी समर्थकों ने एक ओर जहां पुलिस पर हमला शुरू कर दिया.

वहीं दूसरी ओर कई पत्थलगड़ी समर्थक वहां से भागने लगे. इधर, पत्थलगड़ी समर्थकों को तितर- बितर करने के लिए पुलिस को गोला भी फेंकने पड़े. गोले की आवाज सुन कर ग्रामीणों को लगा कि पुलिस ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी है. जिसके बाद इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस घटना के बाद घाघरा के ग्रामीण शिकायत के लहजे में ग्रामीण एसपी से कहने लगे कि देखे न सर खूंटी एसपी ने क्या करवा दिया.

इसके बाद ग्रामीण एसपी अपने धैर्य का परिचय देते ग्रामीणों को समझा- बुझा कर शांत कराने का प्रयास करते रहे. कहा कि पुलिस ग्रामीणों की दुश्मन नहीं है. खूंटी एसपी के पास तीनों अगवा पुलिसकर्मियों के बारे में ठोस जानकारी नहीं होने और अभियान की कारगर रणनीति नहीं होने के कारण दिन भर जवान इधर से उधर भटकते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola