RANCHI : रास्ता भटकी नाबालिग आदिवासी से ऑटो ड्राइवर ने रात भर किया बलात्कार

रांची : ऑटो और टैक्सी चालक अपने शहर के ब्रांड एंबेसडर कहे जाते हैं. बहुत भरोसे के साथ लोग उनके वाहन में बैठते हैं. ये लोग जब किसी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तो इससे शहर ही नहीं, राज्य की भी बदनामी होती है. रांची के एक ऑटो ड्राइवर ने राजधानी के साथ-साथ पूरे राज्य […]
रांची : ऑटो और टैक्सी चालक अपने शहर के ब्रांड एंबेसडर कहे जाते हैं. बहुत भरोसे के साथ लोग उनके वाहन में बैठते हैं. ये लोग जब किसी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तो इससे शहर ही नहीं, राज्य की भी बदनामी होती है. रांची के एक ऑटो ड्राइवर ने राजधानी के साथ-साथ पूरे राज्य को शर्मशार कर दिया है. ऑटो चालक ने रास्ता भटकी एक आदिवासी बच्ची के साथ रात भर मुंह काला किया.
इसे भी पढ़ें : खूंटी गैंग रेप : फादर ने कहा था, घटना की जानकारी किसी को मत देना, नहीं तो मां-बाप का मर्डर हो जायेगा
मांडर के टांगरबसली की रहने वाली एक 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग रांची के पत्थलकुदवा स्थित अपनी बुआ के घर आयी थी. लोहरदगा ट्रेन से आयी यह लड़की रास्ता भटक गयी और एक ऑटो चालक के चंगुल में फंस गयी. ऑटो ड्राइवर उसे बहला-फुसलाकर चर्च रोड ले गया और एक दुकान में रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस चालक ने सुबह बच्ची के परिजनों को फोन करके बताया कि वह चर्च रोड में है.
इसे भी पढ़ें : खूंटी गैंग रेप कांड: जहां गुहार लगा रही थी युवतियां, वहां था सन्नाटा
उधर, रात भर लड़की बुआ के घर नहीं पहुंची, तो पूरा परिवार परेशान हो गया. जहां-तहां ढूंढ़ता रहा. नहीं मिली, तो पीसीआर को खबर दी. ऑटोड्राइवरके फोन करने के बाद परिजन वहां पहुंचे, तो लड़की ने बताया कि रात भर उसके साथ क्या-क्या हुआ. परिजन बच्ची को लेकर लोअर बाजार थाना पहुंचे.यहांसे उसे महिला थाना भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










