खूंटी गैंग रेप कांड: जहां गुहार लगा रही थी युवतियां, वहां था सन्नाटा

कोचांग से लौटकर प्रभात खबर टीम खूंटी मुख्यालय से करीब 65 किमी की दूरी पर है आर मेमोरियल मिशन स्कूल बुरुडीह कोचांग. मुख्य सड़क से करीब आधे किमी दूर. यह वही जगह है जहां पर मानव तस्करों से बचाव के लिए स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक की टीम आयी थी. इस […]
कोचांग से लौटकर प्रभात खबर टीम
सभी जगह सन्नाटा पसरा था. स्कूल के कमरों में ताले लटके थे. कोई रखवाला भी नजर नहीं आ रहा था. स्कूल के चारों ओर जंगल और पहाड़ नजर आ रहे थे. अजब सी खामोशी थी. स्कूल परिसर से निकलकर टीम चर्च कैंपस में पहुंची. उसके अंदर जाने के तीन अलग-अलग गेट नजर आये. लेकिन सब गेट में ताला लटका था. काफी देर आवाज लगाने के बाद कुछ बच्चे और एक केयर टेकर महिला छोटे गेट के पास आयी. बच्चों से फादर व सिस्टर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे लोग यहां दो दिनों से नहीं हैं. कहां गये हैं, पता नहीं. वहीं केयर टेकर महिला ने अपनी भाषा में कहा कि पता नहीं कहां हैं वे लोग. इसी क्रम में कुछ बच्चे चर्च परिसर में हाथों में हसुआ जैसी चीजें लिए चुपचाप बैठे दिखे. यहां से निकलकर टीम के सदस्य बाहर निकले. फिर कुछ दूरी पर स्थित कमरे की ओर गये जहां सिस्टर रहती थीं. कई बार आवाज देने के बाद यहां भी कोई हलचल नहीं दिखी. फिर बगल के कमरों में कुछ बच्चियों की आवाज सुनायी पड़ी. उनसे बात करने की कोशिश हुई, लेकिन वे भी किसी अनजाने भय से तत्काल कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद करने लगीं. कोई बात करने को तैयार नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










