मोबाइल पर लोगों को भेजा जा रहा है आतंकवाद से जुड़ने का ऑफर, क्या लिखा है मैसेज में...
Updated at : 04 Jun 2018 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी के कुछ लोगों को आतंकवाद से जुड़ने के लिए उनके मोबाइल पर एसएमएस भेजे रहे हैं. एसएमएस एक मोबाइल नंबर से ही भेजा जा रहा है. संबंधित नंबर को ट्रू कॉलर से चेक करने पर अज्ञात दिखा रहा है. ऐसा ही एक एसएमएस राजधानी रांची के एक युवक को भेजा गया है. […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी के कुछ लोगों को आतंकवाद से जुड़ने के लिए उनके मोबाइल पर एसएमएस भेजे रहे हैं. एसएमएस एक मोबाइल नंबर से ही भेजा जा रहा है. संबंधित नंबर को ट्रू कॉलर से चेक करने पर अज्ञात दिखा रहा है.
ऐसा ही एक एसएमएस राजधानी रांची के एक युवक को भेजा गया है. मैसेज में सबसे पहले लिखा है- ओसामा बिन लादेन हमारा भगवान.
आतंकवाद से जुड़िये. एसएमएस आने के बाद युवक ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. उसने सोचा कि किसी ने जान बूझ कर उसके साथ मजाक किया होगा, लेकिन जब उसने ट्रू कॉलर के जरिये नंबर धारक के बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया, तब उसे कोई जानकारी नहीं मिल पायी. इसके बाद उसने मामले को गंभीरता से लिया और अपने परिचितों को इस बात की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




