Siwan News : सुपरवाइजर और परगणक की मौजूदगी में हुई HLO ऐप पर एंट्री

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

चार्ज पदाधिकारी ने फील्ड कर्मियों को दिए निर्देश

Siwan News : भवन संख्या निर्धारण कार्य की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह) : नगर कार्यपालक पदाधिकारी सीवान ने आज सर्किल-26, वार्ड-24 खुरमाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी आवास, जिला जज आवास, सिविल सर्जन आवास एवं सर्किट हाउस के भवनों पर भवन नंबरों का बारीकी से जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान चार्ज पदाधिकारी ने सुपरवाइजर धनंजय त्रिपाठी एवं परगणक नासिर आलम की उपस्थिति में HLB 159 के भवन नंबर 148 की स्वयं HLO ऐप पर एंट्री करवाई.

गणना के साथ ही डाटा सिंक करने का दिया गया निर्देश

इस मौके पर चार्ज पदाधिकारी ने सभी सुपरवाइजर एवं एन्यूमरेटर्स को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 23 मई से पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाए. साथ ही जितने भी भवनों की गणना की गई है, उनका डाटा उसी समय सिंक कर दिया जाए. किसी भी सुपरवाइजर या एन्यूमरेटर को अपने मोबाइल में डाटा नहीं रखना है। सभी को अनिवार्य रूप से डाटा सिंक करना होगा. इस अवसर पर नगर परिषद जनगणना कोसांग के रवि कुमार, कंप्यूटर विशेषज्ञ लोकेश जी, प्रेम कुमार, अजीत जी, वर्षा कुमारी, फील्ड ट्रेनर आबिद राजा एवं सरोज कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. यह निरीक्षण भवन संख्या निर्धारण एवं जनगणना संबंधी कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन