28.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड के इन कलाकारों को JIFFA ने किया सम्‍मानित, देखें पूरी लिस्‍ट

रांची : झारखंड इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल का आयोजन 25 से 27 मई तक राजधानी रांची के होटवार स्थित खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था. इसमें देश-विदेश के कलाकार आये थे. फिल्‍म फेस्टिवल के दौरान कई स्‍थानीय फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग हुई, कुछ वर्कशॉप हुए. फिल्म जगत से जुड़े झारखंड के कुछ लोगों को […]

रांची : झारखंड इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल का आयोजन 25 से 27 मई तक राजधानी रांची के होटवार स्थित खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था. इसमें देश-विदेश के कलाकार आये थे. फिल्‍म फेस्टिवल के दौरान कई स्‍थानीय फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग हुई, कुछ वर्कशॉप हुए. फिल्म जगत से जुड़े झारखंड के कुछ लोगों को सम्मानित भी किया गया. 27 मई को अवॉर्ड नाइट में अव्यवस्था के चलते सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत या सम्मानित नहीं किया जा सका. इन्हें 31 मई को रांची प्रेस क्‍लब में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्‍मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक थे. मौके पर JIFFA 2018 के आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्र, योगेश अग्रवाल, प्रणव बब्बू और पंकज सोनी मौजूद थे.

किसको मिला कौन-सा पुरस्कार

1. बेस्‍ट खोरठा फीचर फिल्‍म ‘गांव’ : श्री गौतम सिंह (डायरेक्‍टर)

2. बेस्‍ट म्‍युजिक कंपोजर नागपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री : तेज मुंडू

3. भोजपुरी फीचर फिल्म ‘भेंट’ के लिए बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले अवाॅर्ड : आशीष पी मिश्रा

4. हिंदी फीचर फिल्‍म ‘ये मदर’ को स्‍पेशल ज्‍यूरी अवार्ड : अनिल कुमार चौधरी

5. बच्‍चों पर आधा‍रित शॉर्ट फिल्‍म के‍ लिए बेस्‍ट डायरेक्‍टर अवाॅर्ड : सतीश पाई, एडीटर : राहुल तिग्‍गा

6. बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर (नागपुरी फिल्‍म) : दिनेश देवा

7. बेस्‍ट रियलिस्‍टिक ड्रॉक्‍युमेंट्री फिल्‍म ‘कोड नेम रेड’: अमजद काजी

8. बेस्‍ट ज्‍यूरी अवाॅर्ड ड्रॉक्‍युमेंट्री ‘द हंट’ : बिजू टोप्‍पो

9. फिल्‍म ‘रानी: एन अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ एक रूरल गर्ल’ को स्‍पेशल ज्‍यूरी अवाॅर्ड : संजय के गिरई

10. फिल्‍म ‘खब्त’ को स्‍पेशल क्रिटिक अवाॅर्ड : आदित्‍य राज टाक

11. बेस्‍ट फीमेल डायरेक्‍टर: शैलजा बाला (नागपुरी फिल्‍म: नारी कर दिलअइसन भी होवेला)

12. बेस्‍ट ज्‍यूरी अवाॅर्ड: बानी मां (नागपुरी फिल्‍म : वक्‍त से पहले नहीं)

13. स्‍पेशल ज्‍यूरी अवाॅर्ड: आदित्‍य ओम (हिंदी फिल्‍म: मसाब)

14. टैलेंट अवाॅर्ड: प्रिया कुमारी झा

15. स्‍पेशल ज्यूरी अवाॅर्ड : कृपा रंजन प्रसाद (ड्रॉक्‍युमेंट्री इंग्‍लिश फिल्‍म : As A Women)

16. पब्लिक मेंशन अवाॅर्ड: अश्विनी राजगढ़िया (मराठी फिल्‍म: IDAK)

17. बेस्‍ट ज्‍यूरी अवाॅर्ड : राजू सोनी (ड्रॉक्‍युमेंट्री हिंदी फिल्‍म: डांस दोस्‍ती स्‍कूल)

18. Actor Prepare Award : संजय लाल (एक साल में 365 प्‍ले किये)

19. बेस्‍ट ज्‍यूरी अवाॅर्ड बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस: शुभ्रा मुखर्जी

20. स्‍पेशल पब्लिक मेंशन अवाॅर्ड : मनीष (हिंदी फिल्‍म – अभिचार : एक मिथ्‍या)

21. बेस्‍ट सिनेमाटोग्राफी अवॉर्ड : संदीप कुलश्रेष्‍ठ (The Commissinare)

22. बेस्‍ट नागपुरी फिल्‍म 2018: लॉस्‍ट मनी (डायरेक्‍टर: पुरुषोत्तम कुमार)

23. झारखंड लीजेंड्री फिल्‍म मेकर: विनोद कुमार (हिंदी फिल्‍म:आक्रांत)

24. स्‍पेशल ज्‍यूरी अवार्ड बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर: पंकज सिन्‍हा

25. स्‍पेशल क्रिटिक अवाॅर्ड: हिंदी फिल्म ‘गिल्टी’ के निर्देशक राज किशोर आर्य और निर्माता अभिषेक सिन्हा

26. स्पेशल क्रिटिक अवॉर्ड : निर्देशक अमित कुमार (हिंदी फिल्म : उत्पीड़न)

27. स्‍पेशल मेंशन अवाॅर्ड: रवि रॉकर (इंग्लिश फिल्‍म: हैशटैग)

28. बेस्‍ट कॉमेडी शॉर्ट फिल्‍म : ऋतिक राज (दिल है देसी)

29. बेस्‍ट सिनेमाटोग्राफी अवाॅर्ड : सुरेंद्र कुजूर (नागपुरी फिल्‍म :माटी कर लाल)

30. स्‍पेशल ज्यूरी अवाॅर्ड: अमितेश प्रसून (हिंदी शॉर्ट फिल्‍म : साइलेंट लव)

31. बेस्‍ट डायरेक्‍शन (हिंदी और बांग्ला) : अजय कुमार (फिल्‍म : जर्सी नंबर 6)

32. बांग्ला फिल्‍म ‘रोल नंबर 17’ को स्‍पेशल ज्‍यूरी अवॉर्ड: धनंजय मंडल, मंतोष बेरा

33. बेस्‍ट भोजपुरी शॉर्ट फिल्‍म : राहुल के सिंह (निर्माता और निर्देशक) ‘ब्रीद’

34. स्‍पेशल ज्यूरी अवाॅर्ड: करण जगदीश राठौर, मुनीश एम खान (हिंदी फिल्‍म : ब्राउन वाटर)

35. शॉर्ट फिल्‍म ‘Abortion : A Crime’ के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस अवाॅर्ड: राधिका गांधी

36. स्‍पेशल ज्‍यूरी अवार्ड (हिंदी) : मोहम्‍मद इमरान

37. बेस्‍ट डायरेक्‍शन (हिंदी) 2018: सुनील सराफ (शमां-ए-कश्‍मीर)

38. बेस्‍ट ज्‍यूरी अवाॅर्ड (हिंदी फिल्‍म : डैडीज़ डॉटर) : अभिमन्‍यू चौहान, दीपा वर्मा और सोनिका सिंह

39. पब्लिक मेंशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड (ड्रॉक्‍युमेंट्री और आर्ट फिल्‍में): मेघनाद

40. कला और संस्‍कृति, झारखंड के निर्देशक, अशोक कुमार सिंह को भी मिला पुरस्कार

41. बेस्‍ट नागपुरी सिंगर 2018: बशीर अंसारी

42. बेस्‍ट सपोर्टिंग निगेटिव एक्‍टर: अरशद खान

43. बेस्‍ट कॉमेडियन ऑफ झारखंड: जितेंद्र वाडकर

44. बेस्‍ट डायरेक्‍शन: अभय कुलकर्णी (मेरे बिना)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें