ePaper

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के तीन साल पूरे, सीएम रघुवर ने दी बधाई

Updated at : 18 May 2018 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के तीन साल पूरे, सीएम रघुवर ने दी बधाई

रांची : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने शुक्रवार को राज्यपाल के रूप में तीन वर्ष पूरा कर लिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू को शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को नाश्ते पर आमंत्रित किया था. मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली द्रौपदी मूर्मू को 2015 में झारखंड का […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने शुक्रवार को राज्यपाल के रूप में तीन वर्ष पूरा कर लिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू को शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को नाश्ते पर आमंत्रित किया था. मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली द्रौपदी मूर्मू को 2015 में झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था.

ओड़िशा के आदिवासी परिवार में हुआ जन्म

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओड़िशा के एक आदिवासी परिवार में हुआ. रामा देवी वीमेंस कॉलेज से बीए की डिग्री लेने के बाद उन्होंने ओड़िशा के राज्य सचिवालय में नौकरी की. 1997 में नगर पंचायत का चुनाव जीत कर राजनीति में पदार्पण किया. पहली बार स्थानीय पार्षद (लोकल काउंसिलर) बनीं. वह ऐसे राज्य से ताल्लुक रखती हैं, जहां 2014 के मोदी लहर में भी भाजपा सिर्फ खाता ही खुला था. राज्य में लोकसभा की 21 सीटें हैं. 20 सीटें बीजद ने जीती थीं.

साफ-सुथरी राजनीतिक छवि

अपनी शिक्षा और साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के कारण द्रौपदी को भाजपा आलाकमानों ने हमेशा तरजीह दी. वह भाजपा के सामाजिक जनजाति (सोशल ट्राइब) मोरचा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर काम करती रहीं और वर्ष 2015 में उनको झारखंड का राज्यपाल बना दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola