झारखंड : 29 को दिल्ली में कांग्रेस की रैली राज्य से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता
Updated at : 28 Apr 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची :कांग्रेस ने 29 अप्रैल को दिल्ली में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया है़ रामलीला मैदान में हाेनेवाली रैली में झारखंड से भी हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे़ जन आक्रोश रैली के समन्वयक राजेश ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों को रैली में पहुंचने […]
विज्ञापन
रांची :कांग्रेस ने 29 अप्रैल को दिल्ली में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया है़ रामलीला मैदान में हाेनेवाली रैली में झारखंड से भी हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे़
जन आक्रोश रैली के समन्वयक राजेश ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों को रैली में पहुंचने का निर्देश दिया गया है़ श्री ठाकुर ने कहा कि आज आम आदमी केंद्र और राज्य सरकार से त्रस्त है़
सरकार को जनता के सवालों से कुछ लेना-देना नहीं है़ देश में एकता-अखंडता, आपसी भाईचारा खतरे में है़ श्री ठाकुर ने कहा कि उन्नाव, कठुआ, सूरत, सासाराम की घटनाओं से पूरे देश का दिल दहल गया, पर प्रधानमंत्री मौन रहकर विदेश यात्रा करते रहे़ महिला सुरक्षा का वादा करने वाली भाजपा सरकार द्वारा अपने नेताओं को बचाने का कुत्सित प्रयास किया गया़
देश भर में दलितों पर हमले बढ़़े दलित संरक्षण कानून कमजोर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है़ कांग्रेस नेता ने कहा है कि जनता महंगाई से त्रस्त है़ युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही गयी, लेकिन दो लाख लोगों को भी रोजगार नहीं मिला़ आज देश के लोगों के सामने रोजी-रोटी का सवाल है़ जन-आक्रोश रैली में केंद्र सरकार से जनता के सवालों का जवाब मांगा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




