ePaper

गोमिया-सिल्ली उपचुनाव : भाजपा दोनों सीटों पर दांव के मूड में, आजसू से पेंच

Updated at : 28 Apr 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
गोमिया-सिल्ली उपचुनाव : भाजपा दोनों सीटों पर दांव के मूड में, आजसू से पेंच

रांची : गोमिया और सिल्ली में उपचुनाव को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गयी है़ एनडीए खेमे में इस चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज है़ निकाय चुनाव के बाद भाजपा उत्साहित है़ भाजपा में हाई वोल्टेज चुनावी करंट दौड़ रहा है़ लिहाजा, प्रदेश भाजपा दोनों ही सीट पर दांव लगाने के मूड में […]

विज्ञापन
रांची : गोमिया और सिल्ली में उपचुनाव को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गयी है़ एनडीए खेमे में इस चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज है़
निकाय चुनाव के बाद भाजपा उत्साहित है़ भाजपा में हाई वोल्टेज चुनावी करंट दौड़ रहा है़ लिहाजा, प्रदेश भाजपा दोनों ही सीट पर दांव लगाने के मूड में है़ ऐसे में उपचुनाव में आजसू के साथ गठबंधन का पेंच फंस सकता है़ क्याेंकि आजसू भी सिल्ली और गोमिया को अपनी राजनीतिक जमीन मान कर चल रही है़ दोनों ही सीट पर आजसू ने तैयारी शुरू कर दी है़ खास कर सिल्ली आजसू के लिए प्रतिष्ठा की सीट है़ पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो यहां से दमखम के साथ उतरेंगे़ पिछले चुनाव में अमित महतो से शिकस्त खाये आजसू सुप्रीमो कोई चूक नहीं करना चाहता है़
रांची संसदीय क्षेत्र में बदल सकता है चेहरा : इधर, भाजपा सांसद रामटहल चौधरी अपने पुत्र रणधीर चौधरी के लिए सिल्ली मेें राजनीतिक ठौर तलाश रहे है़ं
भाजपा भी अपना वोट बैंक समेट कर रखने के लिए उम्मीदवार दे सकती है़ राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में रांची संसदीय क्षेत्र में चेहरा बदल सकता है़ ऐसे में रामटहल चौधरी के बेटे को पार्टी सिल्ली से एडजस्ट कर सकती है़
इधर, गोमिया सीट को लेकर भी भाजपा समझौता के मूड में नहीं है़ कम-से-कम सिल्ली छोड़ने के बाद गोमिया पर दमदार तरीके से दावा ठोक सकती है़ हालांकि, गोमिया में भाजपा को मजबूत दावेदार की तलाश है़ पिछले चुनाव में माधवलाल सिंह को पार्टी ने टिकट दिया था़
उनका इस क्षेत्र में अपना आधार वोट बैंक है़ लंबे समय से गोमिया में सक्रिय रहे हैं और बेदाग छवि रही है़ भाजपा एक बार फिर श्री सिंह को आगे बढ़ा सकती है़ वहीं गोमिया में कई नये चेहरे भी अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे है़ं आजसू से भाजपा में शामिल होने वाले गुणा महतो की भी दावेदारी होगी़ इसके अलावे आजसू से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लंबोदर महतो भी गाेमिया में चुनावी फिजां बदलने की तैयारी में है़ं लंबोदर पूरी सक्रियता के साथ चुनाव में जुटे है़ं
भाजपा आलाकमान से बात कर सकते हैं सुदेश : राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सुदेश महतो भाजपा को मनाने का भरसक प्रयास करेंगे़ वह भाजपा आलाकमान से बात कर सकते है़ं इस बीच कहीं प्रदेश में भाजपा के साथ तनातनी हुई, तो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक अपनी बात पहुंचायेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola