27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पद्मश्री जुएल लकड़ा व डॉ कुमार सुरेश सिंह को झारखंड रत्न

अंतिम मुगल बादशाह स्वतंत्रता सेनानी बहादुर शाह जफर को मिला भारत सेवा रत्न सम्मान रांची : लोक सेवा समिति ने पद्मश्री जुएल लकड़ा व डॉ कुमार सुरेश सिंह को मरणोपरांत झारखंड रत्न अवार्ड प्रदान किया. शनिवार को एक्सआइएसएस सभागार में आयोजित इस समारोह में अंतिम मुगल बादशाह स्वतंत्रता सेनानी बहादुर शाह जफर (मरणोपरांत) को देश […]

अंतिम मुगल बादशाह स्वतंत्रता सेनानी बहादुर शाह जफर को मिला भारत सेवा रत्न सम्मान

रांची : लोक सेवा समिति ने पद्मश्री जुएल लकड़ा व डॉ कुमार सुरेश सिंह को मरणोपरांत झारखंड रत्न अवार्ड प्रदान किया. शनिवार को एक्सआइएसएस सभागार में आयोजित इस समारोह में अंतिम मुगल बादशाह स्वतंत्रता सेनानी बहादुर शाह जफर (मरणोपरांत) को देश सेवा, फादर कामिल बुल्के (मरणोपरांत) को हिंदी सेवा व लालजी गुप्ता को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए के लिए भी भारत सेवा रत्न सम्मान दिया गया़ .
मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त, पद्मश्री सिमोन उरांव व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने उन्हें सम्मानित किया़ इस अवसर पर बहादुर शाह जफर के परपोता नवाब शाह मोहम्मद शोएब खान ने कहा कि आरक्षण सामाजिक आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए़
इस अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया़ वहीं, कैप्टन डॉ रवींद्र कुमार चौधरी, बेथेसदा बालिका उच्च विद्यालय, मोहम्मद खालिक अहमद, विभा सिन्हा, मनमथ राम गौंझू और मुक्ति संस्थान को भी सम्मानित किया गया़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें