ePaper

Jharkhand : किसानों पर मौसम की मार, अब इन जिलों में होगी ओलावृष्टि, 12 तक बारिश से राहत नहीं

Updated at : 09 Apr 2018 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : किसानों पर मौसम की मार, अब इन जिलों में होगी ओलावृष्टि, 12 तक बारिश से राहत नहीं

रांची : झारखंड के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा चुके बारिश का दौर अभी भी जारी है. यह कई दिनों तक जारी रहेगा. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी में कहा है कि दो-तीन घंटे में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में मेघ गरजेंगे और 50 से 60 किलोमीटर […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा चुके बारिश का दौर अभी भी जारी है. यह कई दिनों तक जारी रहेगा. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी में कहा है कि दो-तीन घंटे में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में मेघ गरजेंगे और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हल्के दर्जे की बारिश भी होगी. इतना ही नहीं, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग की बुलेटिन के मुताबिक, 12 अप्रैल तक लोगों को तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि से राहत नहीं मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : IN PICS : बेईमान मौसम ने झारखंड के किसानों को किया बर्बाद, महंगी हो सकती हैं सब्जियां

रविवार (8 अप्रैल, 2018) को भी कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़े. पिछले 24 घंटे के दौरान डाल्टनगंज सबसे गर्म स्थान रहा. यहां का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 19.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बोकारो में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, 8 अप्रैल को सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़ में हुई. यहां 18.0 एमएम बारिश हुई. इसके बाद इचाक में 13 मिमी, बोकारो में 5.2 मिमी, साहेबगंज में 5.0 मिमी और बड़कागांव में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

इस दौरान कई जिलों का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री तक कम दर्ज किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था. चाईबासा का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.7 डिग्री कम था. इसी तरह बोकारो, डाल्टनगंज और जमशेदपुर का तापमान क्रमश: 32.1 डिग्री, 36.1 डिग्री और 33.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से क्रमश: 6 डिग्री, 2.2 डिग्री और 4.6 डिग्री कम रहा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, कई जगहों पर बारिश, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

एक मार्च, 2018 से 8 अप्रैल, 2018 के बीच सबसे ज्यादा 93.3 मिमी बारिश चाईबासा में हुई. रांची में 15.7 मिमी, जमशेदपुर में 56.2 मिमी, बोकारो में 36.7 मिमी और डाल्टनगंज में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola