झारखंड : पलामू या चाईबासा के किसी गांव में रात बितायेंगे पीएम मोदी, पीएमओ को भेजी गयी 19 पिछड़े जिलों की सूची

Updated at : 07 Apr 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : पलामू या चाईबासा के किसी गांव में रात बितायेंगे पीएम मोदी, पीएमओ को भेजी गयी 19 पिछड़े जिलों की सूची

II सुनील चौधरी II रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के 19 पिछड़े जिलों में से किसी एक जिले के गांव में एक रात बिता सकते हैं. राज्य सरकार द्वारा एक-एक गांव की सूची भी पीएमओ को भेज दी गयी है. पर पीएम किस जिले में और कब आयेंगे, यह अभी तय नहीं है. हालांकि, […]

विज्ञापन
II सुनील चौधरी II
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के 19 पिछड़े जिलों में से किसी एक जिले के गांव में एक रात बिता सकते हैं. राज्य सरकार द्वारा एक-एक गांव की सूची भी पीएमओ को भेज दी गयी है. पर पीएम किस जिले में और कब आयेंगे, यह अभी तय नहीं है. हालांकि, इन पिछड़े जिले के जिला प्रशासन द्वारा अपने-अपने स्तर से तैयारी की जा रही है.
जनवरी में ही पीएम ने आने की बात कही थी : गौरतलब है कि जनवरी माह में पिछड़े जिले के उपायुक्तों संग हुई बैठक में झारखंड के पांच उपायुक्तों को पीएम से मिलने का मौका मिला था. तब पीएम की ओर से यह बात कही गयी थी. 14 अप्रैल के आसपास झारखंड के किसी गांव में आने की बात भी कही गयी थी. इसी को आधार बनाकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. आरंभ में रांची के सुकुरहुटू में भी तैयारी की गयी थी. स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने खुद जाकर पीएचसी का निरीक्षण किया था. उन्होंने कहा था कि पीएम संभवत: 14 अप्रैल को आ सकते हैं.
पलामू और चाईबासा में संभावना ज्यादा है :सूत्रों ने बताया कि पीएम चाईबासा या पलामू जिले के किसी एक गांव में रुक सकते हैं. दोनों जिलों के उपायुक्तों को खासतौर पर सरकार की ओर से निर्देश भी चला गया है. इनके द्वारा तैयारी भी की जा रही है.संभावित गांव में सड़क, बिजली व अन्य आधारभूत संरचनाओं पर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री के सचिव सह उद्योग सचिव सुनील बर्णवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पिछड़े जिलों में से किसी एक जिले में रात में भी रहने की बात कही है. इसके स्तर पर सभी उपायुक्तों को सूचना दे दी गयी है, लेकिन पीएम का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है कि वहां कहां आयेंगे.
ये जिले हैं पिछड़े : बोकारो, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रांची, सिमडेगा, प. सिंहभूम, चतरा, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग व खूंटी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola