भाजपा ने बनायी चुनावी रणनीति, 1-4 अप्रैल तक मंडलों में होगी बैठक, विकास के मुद्दे को जनता के बीच ले जायेगी
Updated at : 29 Mar 2018 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को भाजपा ने रणनीति बनायी. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में रांची महानगर में रहने वाले जनप्रतिनिधि के अलावा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को भाजपा ने रणनीति बनायी. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में रांची महानगर में रहने वाले जनप्रतिनिधि के अलावा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में चुनाव संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्था एवं कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को काम में लगाने की योजना बनायी गयी.
कार्यकर्ताओं को नगर निगम क्षेत्र में हुई सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का निर्देश दिया गया. यह भी तय किया गया कि रांची नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मंडलों में एक से चार अप्रैल तक बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में विधायक जीतू चरण राम, राम कुमार पाहन, मेयर प्रत्याशी आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, चुनाव प्रभारी बिरंची नारायण, जिला प्रभारी विनय कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष मनो मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष गामा सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
विकास को मुद्दा बना कर जीत सुनिश्चित करें : सीपी सिंह
मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि विगत वर्षों में सरकार और रांची नगर निगम द्वारा विकास के कई कार्य किये गये हैं. कार्यकर्ता विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जायें. विकास को मुद्दा बना कर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें. विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जायें. चुनाव प्रभारी बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर चुनौती को अवसर में बदलने की ताकत रखते हैं.
विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेगी भाजपा
रांची : राज्य में पहली बार दलीय आधार पर हो रहे मेयर, डिप्टी मेयर व जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी 34 नगर निकायों में 68 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. पार्टी ने सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनायी है.
भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेगी. पार्टी कार्यकर्ता जनता को बतायेंगे कि किस वार्ड में विकास के कितने काम हुए हैं. कितने लोगों को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास दिलाया गया है. वहीं, किस वार्ड में कितने शौचालय का निर्माण कराया है. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे वार्ड में बैठक व नुक्कड़ सभा कर सरकार के कार्यों की जानकारी जनता को दें. इसके अलावा कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर कैंपेन चलाने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




