ePaper

इलाज के लिए लालू प्रसाद यादव को भेजा जाएगा एम्स, मिली इजाजत

Updated at : 27 Mar 2018 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
इलाज के लिए लालू प्रसाद यादव को भेजा जाएगा एम्स, मिली इजाजत

रांची : रिम्स में भर्ती चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेजा जाएगा. उनको इस बात की इजाजत मंगलवार को मिल गयी है. आपको बता दें कि जेल प्रशासन ने आवेदन दाखिल कर लालू को एम्स भेजने का अनुारोध किया था. लालू को एम्स […]

विज्ञापन

रांची : रिम्स में भर्ती चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेजा जाएगा. उनको इस बात की इजाजत मंगलवार को मिल गयी है. आपको बता दें कि जेल प्रशासन ने आवेदन दाखिल कर लालू को एम्स भेजने का अनुारोध किया था. लालू को एम्स शिफ्ट करने की जानकारी एक प्रमुख क्षेत्रीय चैनल ने दी है. इससे पहले सोमवार को लालू ने रिम्स में इंसुलिन लेने से मना कर दिया था. इलाज कर रहे डॉक्टरों को लालू ने कहा कि इंसुलिन की बात छोड़ दीजिए, हम बाहर ही जायेंगे.

सोमवार की दोपहर 12:30 बजे प्रोफेसर डॉ उमेश प्रसाद, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डीके झा व डॉ मिंज रूटीन परामर्श के लिए लालू के पास गये. डॉक्टरों ने अनियंत्रित शुगर लेवल को देखते हुए लालू को इंसुलिन लेने की बात कही, जिस पर लालू तैयार नहीं हुए. इसके बाद डॉक्टरों की टीम आवश्यक निर्देश देकर लौट गयी.

सूत्रों की मानें, तो लालू प्रसाद रिम्स के डॉक्टरों के परामर्श पर इंसुलिन नहीं शुरू करना चाहते थे. वे दिल्ली के एक पुराने डॉक्टर के संपर्क में हैं. उक्त डॉक्टर ने उन्हें इंसुलिन शुरू करने से मना किया है. उक्त डॉक्टर का कहना है कि आपके (लालू प्रसाद) केस में इंसुलिन शुरू करने पर अचानक शुगर लेबल कम होने की संभावना होती है. ऐसी स्थिति में इंसुलिन नहीं शुरू करना चाहिए. इसी बात पर लालू रिम्स के डॉक्टरों के परामर्श को नहीं मान रहे हैं.

इधर, सर्जरी विभाग से डॉ मृत्युंजय सरावगी ने भी लालू को पेरियेनल इन्फेक्शन के कारण हुए घाव को देखा और आवश्यक निर्देश दिया. गौरतलब है कि लालू प्रसाद 10 तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसका इलाज रिम्स में किया जा रहा है. इधर, लालू से सोमवार को कोई भी मिलने नहीं आया. कुछ राजद कार्यकर्ता परिसर में घूमते हुए दिखे, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण कोई भी लालू से मिलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया.

लालू खा रहे हैं खिचड़ी व दही

लालू यादव को खाने में सोमवार को खिचड़ी, दही व सलाद दिया गया. दही उन्हें पसंद है. इसलिए उसकी मात्रा बढ़ा दी गयी है. सुबह के नाश्ता में मिलने वाला दूध व अंडा उन्हें पसंद नहीं आ रहा है. इसलिए वह इसे लौटा दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola