10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड नगर निकाय चुनाव :कांग्रेस, आजसू, JMM ने दूसरी व BJP ने पहली सूची जारी की, RJD ने भी जारी की सूची

राज्य में नगर निकाय को लेकर सरगर्मी तेज है़ राजनीति दल प्रत्याशियों को मैदान में उतार रहे है़ं कांग्रेस और आजसू ने अपनी-अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है़, वहीं भाजपा ने पहली सूची जारी की़ राजद ने भी 19 प्रत्याशियों के नाम की एक सूची जारी की है़ भाजपा-कांग्रेस ने नगर निगम के मेयर-डिप्टी […]

राज्य में नगर निकाय को लेकर सरगर्मी तेज है़ राजनीति दल प्रत्याशियों को मैदान में उतार रहे है़ं कांग्रेस और आजसू ने अपनी-अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है़, वहीं भाजपा ने पहली सूची जारी की़ राजद ने भी 19 प्रत्याशियों के नाम की एक सूची जारी की है़ भाजपा-कांग्रेस ने नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है़ राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित नगर निगम में भाजपा ने पुराने चेहरे पर भरोसा किया है़ वहीं कांग्रेस ने नये खिलाड़ियों को मौका दिया है़ राज्य में नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है़
भाजपा : आशा लकड़ा मेयर व संजीव बने डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी
रांची : प्रदेश भाजपा ने वर्तमान मेयर आशा लकड़ा व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है. इसके साथ ही पार्टी ने 34 नगर निकायों में होने वाले चुनाव में कुल 66 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. मंगलवार को प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने पार्टी की ओर से मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की प्रमंडलवार सूची जारी की. पार्टी की ओर से अभी मेदिनीनगर में मेयर व डिप्टी मेयर का प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है. इसी प्रकार बुंडू से नगर परिषद का उपाध्यक्ष का नाम घोषित नहीं किया गया
.
झुमरी तिलैया में नगर परिषद अध्यक्ष के लिए हो रहे उप चुनाव को लेकर भी प्रत्याशी उतारा गया है. श्री प्रकाश ने बताया कि पार्टी नगर निकाय चुनाव में ज्यादा-ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी. प्रत्याशियों के नाम सर्वसम्मति से तय किये गये हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेगी. इससे पहले सोमवार को देर रात तक मुख्यमंत्री आवास में प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर बैठक हुई थी. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और प्रदेश संगठन महामंत्री शामिल थे.
झारखंड : नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, अजय तिर्की व डॉ राजेश गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
रांची : कांग्रेस ने नगर निकाय के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है़ रांची नगर निगम के लिए अजय तिर्की को मेयर और डॉ राजेश गुप्ता छोटू को डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया है़ मेिदनीनगर निगम में मेयर के लिए मीना देवी और डिप्टी मेयर के लिए मनोज कुमार, आदित्यपुर निगम में मेयर के लिए योगेंद्र शर्मा व डिप्टी मेयर के लिए अंबुज पांडेय, हजारीबाग निगम में मेयर के लिए गुंजा देवी व डिप्टी मेयर के लिए आनंद देव को प्रत्याशी बनाया गया है.
प्रदेश कांग्रेस निकाय चुनाव समिति के संयोजक रवींद्र सिंह ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है़ इसके साथ ही खूंटी नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए पीटर मुंडू और उपाध्यक्ष के लिए सुरेंद्र मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है़ नगर उंटारी में उपाध्यक्ष के लिए शैलेश चौबे, कपाली नगर परिषद में सरवर आलम को उपाध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है़
रांची : आजसू पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है़ सूची में गिरिडीह के लिए मेयर-डिप्टी मेयर और हजारीबाग के लिए डिप्टी मेयर के उम्मीदवार दिये है़ं
इसके साथ ही कपाली, गढ़वा, मिहिजाम के नगर परिषद और खूंटी, नगर उंटारी व लातेहार नगर पंचायत के उम्मीदवारों की घोषणा की है़ इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 28 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी़ पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता एवं कार्यालय सचिव बनमाली मंडल ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है़
नगर निगम मेयर डिप्टी मेयर
रांची आशा लकड़ा संजीव विजयवर्गीय
आदित्यपुर विनोद श्रीवास्तव अमित सिंह उर्फ बॉबी
गिरिडीह सुनील पासवान प्रकाश सेठ
हजारीबाग रोशनी तिर्की राज कुमार लाल
मेदिनीनगर अरुणा शंकर नीलू मिश्रा
नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष
खूंटी अर्जुन पाहन राखी कश्यप
गुमला राजू कच्छप मुनेश्वर साहू
बुंडू राजेश उरांव राधा देवी
लोहरदगा मनोरमा एक्का अोम सिंह
सिमडेगा फुलसुंदरी देवी ओम प्रकाश साहू
चाईबासा अनूप सुलतानिया विक्की शर्मा
कपाली निखिल परवनी हक सोनू सिंह
सरायकेला मीनाक्षी पटनायक सिद्धार्थ शंकर देव
चाकुलिया संध्या रानी सरदार सुमित लोधा
दुमका अनिता रक्षित गरीब दास
गोड्डा अजीत सिंह पवन झा
मधुपुर अशोक गौड़ पप्पू यादव
नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष
साहेबगंज निवास यादव रामानंद साह
मिहिजाम कमल गुप्ता रीता शर्मा
पाकुड़ संपत साहा सुनील सिन्हा
बासुकीनाथ पूनम देवी शैलेश कुमार राव
जामताड़ा रीता कुमारी चंडीचरण डे
बरहरवा श्यामल दास लोकेश कुशवाहा
राजमहल कार्तिक शाह पार्थो दत्ता
फुसरो जगरनाथ राम शिवलाल रविदास
डोमचांच राजेश सिंह सुजीत महतो
झुमरीतिलैया प्रकाश राम —
चिरकुंडा डब्लू बाउरी जय प्रकाश सिंह
रामगढ़ आनंद बेदिया रंजीत पांडेय
चतरा गुंजा देवी पंकज साहू
लातेहार सीतामनी तिर्की सुशील अग्रवाल
गढ़वा पिंकी केशरी मीरा पांडेय
उटारी विजय लक्ष्मी ओम प्रकाश गुप्ता
छतरपुर सत्यनारायण साहू विजय सिंह
हुसैनाबाद रामेश्वर राम श्रवण जायसवाल
कौन कहां से बने उम्मीदवार
नगर निगम
नगर निगम मेयर डिप्टी मेयर
रांची अजय तिर्की राजेश गुप्ता
मेदनीनगर मीना देवी मनोज कुमार
आदित्यपुर योगेंद्र शर्मा अंबुज पांडेय
हजारीबाग गुंजा देवी आनंद देव
गिरिडीह समीर चौधरी इश्तियाक
नगर पंचायत
नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष
खूंटी पीटर मुंडू सुरेंद्र मिश्रा
नगर उंटारी तय नहीं शैलेश चौबे
कपाली शोभा रानी सरवर आलम
नगर पर्षद
नगर पर्षद अध्यक्ष उपाध्यक्ष
फुसरो राकेश सिंह छेदी नोनिया़
नगर निगम
(दूसरी सूची में उम्मीदवारों की सूची)
महापौर
गिरिडीह नगर निगम (गिरिडीह) गोविंद तुरी
उपमहापौर
गिरिडीह नगर निगम (गिरिडीह) रवि सिंह
हमारीबाग नगर निगम (हजारीबाग) श्रीकांत कुमार
नगर परिषद
अध्यक्ष
कपाली नगर परिषद (सरायकेला खरसावां) शहनाज बीबी
उपाध्यक्ष
कपाली नगर परिषद (सरायकेला खरसावां) सुधीर सिंह सरदार
गढ़वा नगर परिषद (गढवा) इश्तियाक रजा
मिहिजाम नगर परिषद (जामताड़ा) प्रतिमा राय
नगर पंचायत
अध्यक्ष
खूँटी नगर पंचायत (खूंटी) दुबराज सिंह मुण्डा
नगरउंटारी नगर पंचायत (गढवा) शिवपतिया देवी
लातेहार नगर पंचायत (लातेहार) शांति उरांव
उपाध्यक्ष
लातेहार नगर पंचायत (लातेहार) नागेंद्र पाठक
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel