ePaper

रघुवर दास ने किया आह्वान कहा, सब मिल कर नये झारखंड का करें निर्माण

Updated at : 05 Mar 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
रघुवर दास ने किया आह्वान कहा, सब मिल कर नये झारखंड का करें निर्माण

रांची : मुख्यमंत्री आवास, रांची में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में रांची के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यवासियों से आह्वान किया कि आइये, हम सब मिल कर नये झारखंड का निर्माण करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका दहन के साथ हम अपने अंदर और बाहर […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री आवास, रांची में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में रांची के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यवासियों से आह्वान किया कि आइये, हम सब मिल कर नये झारखंड का निर्माण करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका दहन के साथ हम अपने अंदर और बाहर की बुराइयों का दहन कर रंगोत्सव में केवल अच्छाई की राह मुकम्मल करने का संकल्प लेते हैं.
इस राज्य की सुख-समृद्धि में हम सबका अभीष्ट होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश आज विकास पुरुष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास व्यक्त कर रहा है. भारत का कोना-कोना धर्म जाति और संप्रदाय से ऊपर उठ कर विकास की राजनीति को स्वीकार कर रहा है. पूर्वोत्तर राज्य की जनता का जनादेश विकास के लिए है. इसे समझना होगा. देश के प्रधानमंत्री विकास के पर्याय हैं. नये भारत और नये झारखंड का आगाज हो चुका है. पूरी प्रतिबद्धता से हम उस ओर बढ़ चुके हैं.
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर रंगोत्सव की शुरुआत की. सबने झारखंड की खुशहाली के संकल्प का गुलाल एक-दूसरे पर लगाया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने मुख्यमंत्री को विकास का अग्रदूत बताया. कार्यक्रम का संचालन खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने किया. इस अवसर पर रांची चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल समेत विभिन्न समुदाय के नागरिक उपस्थित थे. कार्यक्रम में झारखंड के कलाकारों ने गजल पेश किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola