राज्यसभा चुनाव : झारखंड में दो सीटों के लिए 23 मार्च को होंगे वोट
Updated at : 24 Feb 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अप्रैल और मई माह में रिक्त हो रही झारखंड सहित 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों के लिए 23 मार्च को मतदान होगा. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इसके कार्यक्रम की घोषणा की. झारखंड में राज्यसभा की दो सीट तीन मई को रिक्त हो रही है. कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचु […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अप्रैल और मई माह में रिक्त हो रही झारखंड सहित 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों के लिए 23 मार्च को मतदान होगा. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इसके कार्यक्रम की घोषणा की. झारखंड में राज्यसभा की दो सीट तीन मई को रिक्त हो रही है. कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचु और झामुमो के संजीव कुमार का कार्यकाल पूरा हो रहा है.
वहीं, बिहार से राज्यसभा की छह सीटें दो अप्रैल को खाली हो रही हैं. सबसे ज्यादा दस सीटें उत्तर प्रदेश से खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पांच मार्च को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी. 12 मार्च तक नामांकन दाखिल होगा. 13 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 मार्च है. 23 मार्च को मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




