गरीबी उन्मूलन योजना अब सिर्फ आदिम जनजाति के लिए

Updated:
विज्ञापन
गरीबी उन्मूलन योजना अब सिर्फ आदिम जनजाति के लिए

रांची : कल्याण विभाग राज्य के दो जिलों दुमका व पश्चिमी सिंहभूम में गरीबी उन्मूलन की योजना संचालित कर रहा है. इसे टारगेटेड टू हार्डकोर पुअर स्कीम (अति गरीब परिवारों पर केंद्रित योजना) नाम दिया गया है. अभी यह योजना आदिम जनजाति समूह (पीटीजी) सहित वैसे जनजातीय गरीब परिवारों का जीवन स्तर सुधारने के लिए […]

विज्ञापन
रांची : कल्याण विभाग राज्य के दो जिलों दुमका व पश्चिमी सिंहभूम में गरीबी उन्मूलन की योजना संचालित कर रहा है. इसे टारगेटेड टू हार्डकोर पुअर स्कीम (अति गरीब परिवारों पर केंद्रित योजना) नाम दिया गया है. अभी यह योजना आदिम जनजाति समूह (पीटीजी) सहित वैसे जनजातीय गरीब परिवारों का जीवन स्तर सुधारने के लिए चल रही है, जिनकी मुखिया कोई महिला है.
पर वित्तीय वर्ष 2018-19 से सिर्फ पीटीजी परिवार ही इसके लाभुक हो सकते हैं. वहीं इस योजना का क्रियान्वयन सीधे विभाग के बदले अब झारखंड जनजातीय विकास सोसाइटी के माध्यम से होगा. विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
अगले वित्तीय वर्ष से इस योजना का विस्तार दुमका व प सिंहभूम जिले के अलावा गोड्डा व पाकुड़ जिले में भी होगा. पहले चरण में 2400 तथा दूसरे चरण में 2600 यानी कुल पांच हजार पीटीजी परिवारों को गरीबी उन्मूलन की इस योजना से जोड़ा जायेगा.
क्या है योजना : इस योजना के जरिये जनजातीय गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने, उन्हें आजीविका के साधन मुहैया कराने तथा महिला प्रधान इन परिवारों का क्षमता विकास करने के प्रयास शुरू किये गये हैं. ये वैसे परिवार हैं, जिनमें 15 से 59 वर्ष के बीच का कोई कमाऊ पुरुष सदस्य नहीं है. जिन्हें सरकार की किसी योजना व कार्यक्रम का लाभ या सहयोग नहीं मिला तथा जिनके पास पर्याप्त खाद्य सुरक्षा तथा कोई उत्पादक संपत्ति नहीं है. मई-2017 से दोनों जिलों में इस योजना का क्रियान्वयन शुरू किया गया है. दो वर्षों वाली इस योजना पर कुल 4.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola