आज की तस्वीरें: झारखंड के मुख्यमंत्री ने मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि, रथ यात्रा को लेकर सज गया रांची का जगन्नाथ मंदिर, देखें फोटोज

Updated:
विज्ञापन
आज की तस्वीरें

आज की तस्वीरें

झारखंड से जुड़ी आज की खास तस्वीरें देखें. पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि दी गई, रांची डूरंड कप की मेजबानी करेगा और जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा के लिए सज गया है.

विज्ञापन
Jharkhand .jpg

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ विधानसभा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि मल्लिक जनसेवा व सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनुभवी नेता थे. उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है.


Image

रांची पहली बार 26 जुलाई से 16 अगस्त तक डूरंड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबलों की मेजबानी करेगा. बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में छह लीग और एक क्वार्टर फाइनल मैच होंगे. दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा. 18 जुलाई को ट्रॉफी टूर निकलेगा, जबकि जमशेदपुर एफसी समेत चार टीमें हिस्सा लेंगी.

Jharkhand  (2).jpg
फोटो (राज कौशिक)

15 दिनों के एकांतवास के बाद बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ दर्शन देने गर्भगृह से बहार आएंगे. धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिसकी अलौकिक तस्वीर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है. 

Jharkhand  (3).jpg
फोटो (राज कौशिक)

आज धुंध की चादर में लिपटा रहा रांची शहर. जगन्नाथपुर मंदिर से पहाड़ी मंदिर तक धुंधला नजारा देखने को मिला. मंगलवार को रांची में हल्की बारिश हुई. बहरागोड़ा में 22 मिमी और जमशेदपुर में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गयी. मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 32.4 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर का 35.4 डिग्री सेल्सियस और बोकारो का 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा.


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola