एक जनवरी को मौसम रहेगा सुहाना, जानें बिहार-झारखंड के मौसम का हाल

Published at :25 Dec 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
एक जनवरी को मौसम रहेगा सुहाना, जानें बिहार-झारखंड के मौसम का हाल

रांची/पटना : बिहार में अभी पछुआ हवा चल रही है, लेकिन उसकी गति काफी धीमी है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार पर पड़ेगा, लेकिन जब विक्षोभ जम्मू से आगे बढ़ना चाहा, तो जम्मू में बर्फबारी होकर उसका असर खत्म हो गया और बिहार में न्यूनतम व अधिकतम पारे […]

विज्ञापन

रांची/पटना : बिहार में अभी पछुआ हवा चल रही है, लेकिन उसकी गति काफी धीमी है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार पर पड़ेगा, लेकिन जब विक्षोभ जम्मू से आगे बढ़ना चाहा, तो जम्मू में बर्फबारी होकर उसका असर खत्म हो गया और बिहार में न्यूनतम व अधिकतम पारे में एक से दो डिग्री तक पारा में गिरावट हुई.

वहीं झारखंड की बात करें तो मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. रविवार को न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री से. रहा. झारखंड में सुबह धूप खिली हुई थी. वहीं सर्द हवाओं का प्रकोप नहीं था. सोमवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री से. कम रहा.

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि अब 27 दिसंबर तक बिहार-झारखंड तक कोई ऐसा सिस्टम नहीं पहुंचने वाला है, जिससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अत्यधिक गिरावट होगी. रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र के अगले पांच दिनों के फोरकास्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 27 और दूसरा 30 को जम्मू तक आ जायेगा.

इसके बाद उसकी गति को देखने के बाद ही बिहार-झारखंड में पड़ने वाली ठंड का अनुमान लगाया जायेगा, लेकिन अब तक के फोरकास्ट के मुताबिक एक जनवरी को भी पटना में मौसम सुहाना रहेगा और धूप निकलेगी.

बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान
शहरउच्चतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची24 डिग्री सेल्सियस10 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर27 डिग्री सेल्सियस13 डिग्री सेल्सियस
बोकारो27 डिग्री सेल्सियस11 डिग्री सेल्सियस
डालटनगंज25 डिग्री सेल्सियस10 डिग्री सेल्सियस
पटना24 डिग्री सेल्सियस11 डिग्री सेल्सियस
गया24 डिग्री सेल्सियस08 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर24 डिग्री सेल्सियस14 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरपुर25 डिग्री सेल्सियस12 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola