10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

एक जनवरी को मौसम रहेगा सुहाना, जानें बिहार-झारखंड के मौसम का हाल

रांची/पटना : बिहार में अभी पछुआ हवा चल रही है, लेकिन उसकी गति काफी धीमी है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार पर पड़ेगा, लेकिन जब विक्षोभ जम्मू से आगे बढ़ना चाहा, तो जम्मू में बर्फबारी होकर उसका असर खत्म हो गया और बिहार में न्यूनतम व अधिकतम पारे […]

रांची/पटना : बिहार में अभी पछुआ हवा चल रही है, लेकिन उसकी गति काफी धीमी है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार पर पड़ेगा, लेकिन जब विक्षोभ जम्मू से आगे बढ़ना चाहा, तो जम्मू में बर्फबारी होकर उसका असर खत्म हो गया और बिहार में न्यूनतम व अधिकतम पारे में एक से दो डिग्री तक पारा में गिरावट हुई.

वहीं झारखंड की बात करें तो मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. रविवार को न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री से. रहा. झारखंड में सुबह धूप खिली हुई थी. वहीं सर्द हवाओं का प्रकोप नहीं था. सोमवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री से. कम रहा.

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि अब 27 दिसंबर तक बिहार-झारखंड तक कोई ऐसा सिस्टम नहीं पहुंचने वाला है, जिससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अत्यधिक गिरावट होगी. रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र के अगले पांच दिनों के फोरकास्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 27 और दूसरा 30 को जम्मू तक आ जायेगा.

इसके बाद उसकी गति को देखने के बाद ही बिहार-झारखंड में पड़ने वाली ठंड का अनुमान लगाया जायेगा, लेकिन अब तक के फोरकास्ट के मुताबिक एक जनवरी को भी पटना में मौसम सुहाना रहेगा और धूप निकलेगी.

बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर उच्चतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 24 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर 27 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
बोकारो 27 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
डालटनगंज 25 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस
पटना 24 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
गया 24 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर 24 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरपुर 25 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel