ePaper

रांची को नहीं मिल रही ठंड से निजात, शाम होते ही बढ़ जाती है ठंड, कांके में पारा 6 डिग्री

Updated at : 04 Dec 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
रांची को नहीं मिल रही ठंड से निजात, शाम होते ही बढ़ जाती है ठंड, कांके में पारा 6 डिग्री

रांची : राजधानी रांची में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. दिन भर धूप खिली रहती है, लेकिन ठंड हवाएं सर्दी का एहसास कराती रहती हैं. शाम होते ही ठंड और बढ़ जाती है. रविवार को भी रांची का मौसम सर्द रहा. आसमान साफ रहा, लेकिन एक से दो किलोमीटर प्रति घंटे की […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. दिन भर धूप खिली रहती है, लेकिन ठंड हवाएं सर्दी का एहसास कराती रहती हैं. शाम होते ही ठंड और बढ़ जाती है. रविवार को भी रांची का मौसम सर्द रहा. आसमान साफ रहा, लेकिन एक से दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिसकी वजह से लोगों को ठंड का एहसास होता रहा. रांची में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कांके में ज्यादा ठंड रही. वहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य की रिटेल दुकानों में खुलेआम बिक रहे ऑनलाइन बिकनेवाले मोबाइल, रांची में हर माह दो करोड़ का अवैध कारोबार

झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं थी. जमशेदपुर में अधिकतम 27.4 और न्यूनतम 10.1, डालटनगंज में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. बोकारो में अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम 9.7, चाईबासा में अधिकतम 23.8 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सोमवार को भी लोगों को सर्दी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही. मौसम विभाग के मुताबिक, रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिर जायेगा. मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. हालांकि, 6 और 7 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है, जबकि 7 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola