Jharkhand : बढ़ रही है ठंड, डालटनगंज का तापमान सबसे कम, बोकारो का सामान्य से 5 डिग्री कम

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand : बढ़ रही है ठंड, डालटनगंज का तापमान सबसे कम, बोकारो का सामान्य से 5 डिग्री कम

रांची : पूर्वोत्तर मॉनसून के दौरान पिछले हफ्ते कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की वजह से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. झारखंड की राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक […]

विज्ञापन

रांची : पूर्वोत्तर मॉनसून के दौरान पिछले हफ्ते कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की वजह से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. झारखंड की राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.हालांकि, यह नवंबर महीने के न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 2.2 डिग्री अधिक रहा. रांची में 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले कई दिनों तक तापमान 10 और 11 डिग्री के बीच रहेगा.

भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में उठाये हैं खर्च को लेकर सवाल, 19694 करोड़ के खर्च पर आपत्ति, पीएसी चुप

बोकारो का अधिकतम तापमान सोमवार को 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 3 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है. बोकारो का न्यूनतम तापमान 29 और 30 नवंबर को 8 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 24 तक रह सकता है.

पलामू जिले के डालटनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां भी 29 और 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा. इस साल पलामू में न्यूनतम तापमान के अपने अब तक के रिकॉर्ड से काफी ऊपर है. 3 नवंबर, 1923 को यहां का न्यूनतम तापमान 00.00 तक पहुंच गया था.

कोडरमा में एसपी सुरेंद्र कुमार झा के तबादले के विरोध, सुबह-सुबह लोगों ने जाम कर दी सड़क

एक्यूवेदर की मानें, तो मंगलवार (28 नवंबर) को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सामान्य तौर पर इसे क्रमश: 27 और 15 डिग्री होना चाहिए था. पिछले साल 28 नवंबर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा था. मौसम की निगरानी करने वाली इस एजेंसी के मुताबिक, मंगलवार की शाम को पश्चिमोत्तर से 7 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर को दक्षिणी तट पर बसे तमिलनाडु,दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकतीहै. असम और मेघालय के साथ-सात नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में कहीं हल्की तो कहीं गहरी धुंध छायी रह सकती है. पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है.

झारखंड में सामान्य से नौ फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले सप्ताह (16 से 22 नवंबर) तमिलनाडु में कुछ दिन कई जगहों पर भारी बारिश हुई, जबकि केरल में एक या दो दिन भारी बारिश हुई. तटीय आंध्रप्रदेश में दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जबकि बंगाल की घाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से ओड़िशा में एक दिन भारी बारिश दर्ज की गयी.

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली,सौराष्ट्र, कच्छ एवं दिव, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में सप्ताह के दौरान एक या दो दिन सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया. हालांकि, देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में यहां का तापमान सामान्य से कुछ ज्यादा रहा. हरियाणा, उत्तरी राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर एक या दो दिन शीतलहर महसूस की गयी. मैदानी इलाकों में 21 नवंबर को सीकर देश का सबसे ठंडा जगह रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 04.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह 22 नवंबर को सीकर के साथ चुरु में भी 04.5 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे ठंडा स्थान रहा.

जैक ने तैयार किया मैट्रिक का मॉडल सेट प्रश्न पत्र, परीक्षा पैटर्न में किया गया है बदलाव

इस दौरान गंगा के तट पर बसे मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में कुछ जगहों पर हल्की धुंध छायी रही. हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में तड़के और सुबह धुंध छाये रहे. सप्ताह भर के दौरान देश के अलग-अलग भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में रांची का अनुमानित तापमान
तारीखअधिकतर तापमानन्यूनतम तापमान
29.11.201727.0 डिग्री सेल्सियस11.0 डिग्री सेल्सियस
30.11.201726.0 डिग्री सेल्सियस10.0 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola