ePaper

मुख्यमंत्री रघुवर दास का बड़ा एलान, झारखंड में पैसे के अभाव में नहीं होगी किसी की मौत

Updated at : 18 Nov 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास का बड़ा एलान, झारखंड में पैसे के अभाव में नहीं होगी किसी की मौत

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पैसों या चिकित्सा सुविधा के अभाव में किसी की मौत न हो. यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है. राज्य में शुरू की गयी दोनयी स्वास्थ्य सेवाओं की झारखंड मंत्रालय में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही. […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पैसों या चिकित्सा सुविधा के अभाव में किसी की मौत न हो. यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है. राज्य में शुरू की गयी दोनयी स्वास्थ्य सेवाओं की झारखंड मंत्रालय में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही.

श्री दास ने शुक्रवार को कहा, ‘हमारी सरकार इस लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो. हमारे लिए गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन भी कीमती है.’ उन्होंने कहा कि राज्य के जनजातीय एवं अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे अधिक जरूरत है. इन्हें प्राथमिकता दें.

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस आज रात 12:30 बजे खुलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम करें. लक्ष्य बनाकर समयबद्ध तरीके से काम करें, तभी सफलता मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवाएं और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम करेंगी.

उन्होंने कहा कि पहले चरण में दिसंबर तक सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पाकुड़, खूंटी, साहेबगंज, पलामू, गढ़वा जैसे जिलों में सेवा की शुरुआत करें. दूरस्थ क्षेत्रों में जहां जनसंख्या ज्यादा है, उन क्षेत्रों में एंबुलेंस की संख्या बढ़ायी जाये और जीपीएस से निगरानी हो. इसे पुलिस और अग्निशमन सेवा के साथ भी जोड़ा जाये.

झारखंड : दो साल 10 माह में सिर्फ 17 गवाही

सीएम ने कहा कि 108 पर दुर्घटना, अपराध और आग लगने की सूचना दी जा सके, ताकि तीनों में समन्वय रहे. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के सभी लाभार्थियों के लिए कैंप लगाकर कार्ड जारी करने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया.

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola