रांची से 29 को शुरू होगी विस्तारा एयरवेज की विमान सेवा, बुकिंग शुरू

Updated:
विज्ञापन
रांची से 29 को शुरू होगी विस्तारा एयरवेज की विमान सेवा, बुकिंग शुरू

रांची : टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त विमानन कंपनी ‘एयर विस्तारा’ की विमान सेवा रांची से 29 अक्तूबर को शुरू हो जायेगी. हर दिन दिल्ली से रांची के लिए दो फ्लाइट उपलब्ध होंगी. नयी दिल्ली से रांची के लिए पहला विमान सुबह 6:45 बजे उड़ान भरेगा. यही फ्लाइट सुबह 9:00 बजे रांची से […]

विज्ञापन
रांची : टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त विमानन कंपनी ‘एयर विस्तारा’ की विमान सेवा रांची से 29 अक्तूबर को शुरू हो जायेगी. हर दिन दिल्ली से रांची के लिए दो फ्लाइट उपलब्ध होंगी. नयी दिल्ली से रांची के लिए पहला विमान सुबह 6:45 बजे उड़ान भरेगा. यही फ्लाइट सुबह 9:00 बजे रांची से नयी दिल्ली के लिए रवाना होगा.
वहीं शाम 5:55 बजे दूसरी फ्लाइट नयी दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरेगी. दो घंटे पांच मिनट तक की फ्लाइट की टाइमिंग से लोग नयी दिल्ली पहुंच पायेंगे. इसकी बुकिंग अधिकृत एजेंटों के माध्यम से शुरू कर दी गयी है. एयर विस्तारा की व्यावसायिक फ्लाइट सेवा नौ जनवरी 2015 से देश में शुरू हुई थी. तीन वर्षों के दौरान कंपनी की तरफ से 21 महत्वपूर्ण शहरों के लिए 660 उड़ान भरी जा रही हैं. कंपनी की ओर से दीपावली ऑफर के तहत आकर्षक किराये की भी घोषणा की गयी है.

रांची से दिल्ली और दिल्ली से रांची तक का किराया भी 2199 रुपये में ऑफर किया गया है. कंपनी की तरफ से देश के चारों महानगर समेत पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, कोच्ची, वाराणसी, रांची, अमृतसर, गुवाहाटी, पोर्ट ब्लेयर, लेह, श्रीनगर, लखनऊ तक को विमान सेवा से जोड़ा गया है. कंपनी सभी गंतव्यों तक 16 एयरबस 320 के जरिये लोगों को सुरक्षित उड़ान उपलब्ध करा रही है.

एयर विस्तारा की रांची-दिल्ली सेवा
फ्लाइट सं. उड़ाने का समय व स्थान गंतव्य स्थल पर पहुंचेगी
यूके-751 नयी दिल्ली से उड़ेगी सुबह 6:45 बजे रांची पहुंचेगी 8:25 बजे
यूके-752 रांची से उड़ेगी सुबह 9:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी 11:00 बजे
यूके-733 नयी दिल्ली से उड़ेगी शाम 17:55 बजे रांची पहुंचेगी 19:40 बजे
यूके-734 रांची से उड़ेगी रात 20:15 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी 22.10 बजे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola