झारखंड में ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई : डॉक्टर, जेई समेत चार गिरफ्तार

रांची : झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार एक्शन मोड में है. राज्य में कल बुधवार को एक डॉक्टर, इंजीनियर, विद्युत विभाग का कर्मचारी व एसडीओ कोर्ट के पेशकार को गिरफ्तार कर लिया गया. पलामू प्रमंडल के एसीबी अधिकारियों ने नगरऊंटारी अनुमंडल से एक जूनियर इंजीनियर व डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दुमका से […]
रांची : झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार एक्शन मोड में है. राज्य में कल बुधवार को एक डॉक्टर, इंजीनियर, विद्युत विभाग का कर्मचारी व एसडीओ कोर्ट के पेशकार को गिरफ्तार कर लिया गया. पलामू प्रमंडल के एसीबी अधिकारियों ने नगरऊंटारी अनुमंडल से एक जूनियर इंजीनियर व डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दुमका से विद्युत विभाग के कर्मचारी और चास से एक एसडीओ कोर्ट के पेशकार की गिरफ्तारी हुई. गौरतलब है किएंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए हर प्रमंडल में अपना विभाग बनाया है. जो शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करता है. ज्ञात होकि मंगलवार को एसीबी ने दो बीडीओ को रिश्ववत लेते गिरफ्तार कर लिया था. भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई में सिर्फ छोटे कर्मचारी ही नहीं बल्कि बीडीओ व डॉक्टर जैसे बड़े अधिकारियों को भी दबोचा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




