ePaper

निर्मल महतो की प्रतिमा के बहाने राजनीति, आजसू- जेएमएम के बीच खींचतान

Updated at : 20 Sep 2017 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
निर्मल महतो की प्रतिमा के बहाने राजनीति, आजसू- जेएमएम के बीच खींचतान

रांची: निर्मल महतो की प्रतिमा को प्रतीक बनाकर झारखंड मुक्ति मोरचा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन अपनी- अपनी राजनीतिक राह आसान बनाने में लगे हैं. निर्मल महतो चौक पर रातोंरात आजसू ने नयी प्रतिमा स्थापित कर दी. सुबह जेएमएम के कार्यकर्ता मूर्ति स्थापित करने पहुंचे जोरदार नारेबाजी हुई खूब हंगामा हुआ लेकिन प्रतिमा स्थापित की […]

विज्ञापन

रांची: निर्मल महतो की प्रतिमा को प्रतीक बनाकर झारखंड मुक्ति मोरचा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन अपनी- अपनी राजनीतिक राह आसान बनाने में लगे हैं. निर्मल महतो चौक पर रातोंरात आजसू ने नयी प्रतिमा स्थापित कर दी. सुबह जेएमएम के कार्यकर्ता मूर्ति स्थापित करने पहुंचे जोरदार नारेबाजी हुई खूब हंगामा हुआ लेकिन प्रतिमा स्थापित की जा चुकी थी. जेएमएम कार्यकर्ता वापस लौट गये. इस पूरे हंगामे ने सवाल खड़ा किया निर्मल हैं किसके?

https://www.youtube.com/watch?v=wJbZyKTFIq8

झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 13 फीट ऊंची प्रतिमा जेल चौक पर स्थापित करने की तैयारी पहले से की जा रही थी. मूर्ति कई जगह से टूट गयी थी, आजसू ने इसे बदल कर नयी प्रतिमा लगाने की पहल की थी. स्व महतो की प्रतिमा संगमरमर की होगी और जयपुर के कलाकार इसे बना रहे थे. इसके लिए आजसू ने मूर्ति निर्माण कमेटी बना दी थी. कमेटी मूर्ति स्थापित करने और समारोह आयोजित करने की तैयारी में जुट थी.कुछ माह पूर्व से निर्मला महतो की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कार्य कर रही थी. नयी प्रतिमा के लिए जेल चौक पर ढलाई से लेकर अन्य कार्य किये जा रहे थे. तभी जेएमएम ने 20 सितंबर को वहां नयी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा कर दी.
पढ़ें- प्रभात खबर के पूर्व प्रधान संपादक हरिवंश का लेख- निर्मल महतो के हत्यारे

जेएमएम के पार्टी महासचिव विनोद पांडे के हवाले से बताया गया है कि 20 सितंबर को जेल चौक पर निर्मल महतो की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसके लिए पार्टी ने सभी मंच, मोर्चा के लोगों को जेल चौक पर पहुंचने के लिए कहा है. जेएमएम की इस घोषणा के बाद आजसू के महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि जेएमएम शहीद के नाम पर राजनीति कर रही है. वह नहीं चाहती है कि निर्मल महतो की प्रतिमा लगे.

हमने सारी प्रक्रिया पूरी कर वहां प्रतिमा लगाने की बीड़ा उठाया है. 16 सितंबर को भी वहां देर रात तक निर्माण कार्य किया गया था. आजसू के शहीद के प्रति समर्पण से सीख लेने के बजाय झामुमो घटिया राजनीति पर उतर आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola