प्रभारी चला रहे हैं लॉ यूनिवर्सिटी, आंदोलन पर छात्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2017 6:05 PM
चार दिनों से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र आंदोल पर है. कल कॉलेज कैंपस तक पुलिस आंदोलन को रोकने के लिए पहुंच गयी. आज प्रभात खबर डॉट कॉम ने छात्रों से लाइव बातचीत की. इस बातचीत में कई चीजें सामने आयी. छात्रों का विरोध इसे लेकर भी है कि विश्वविद्यालय में एक भी कर्मचारी ऐसा […]
चार दिनों से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र आंदोल पर है. कल कॉलेज कैंपस तक पुलिस आंदोलन को रोकने के लिए पहुंच गयी. आज प्रभात खबर डॉट कॉम ने छात्रों से लाइव बातचीत की. इस बातचीत में कई चीजें सामने आयी. छात्रों का विरोध इसे लेकर भी है कि विश्वविद्यालय में एक भी कर्मचारी ऐसा नहीं जो स्थायी है. सभी कर्मचारी, प्रोफेसर अनुबंध पर हैं. प्रभात खबर फेसबुक लाइव में छात्रों ने कहा, ऐसे प्रोफेसर होने चाहिए जो इस काबिल हों कि हमें पढ़ा सकें. लॉ युनिवर्सिटी रांची के छात्र इस बार बैकफुट पर जाने के मूड में नहीं हैं, छात्रों का साफ कहना है कि हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन का घूंट पिलाकर आंदोलन को शांत कराया जाता है पर हालात जस के तस रहते हैं. नेशनल युनिवर्सिटी फॉर स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ के जो मानक है, जो सुविधाएं दूसरे लॉ युनिवर्सिटीज के छात्रों को मिल रही है वो सुविधाएं यहां नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










