सरयू राय ने अमित शाह से की भेंट, ट्वीट कर दी जानकारी

नयी दिल्ली : झारखंड सरकार के संसदीय कार्य मंत्री व प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता सरयू राय ने आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है. उन्होंने स्वयं ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि आज दिन के साढ़े ग्यारह बजे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से पार्टी मुख्यालय […]
नयी दिल्ली : झारखंड सरकार के संसदीय कार्य मंत्री व प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता सरयू राय ने आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है. उन्होंने स्वयं ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि आज दिन के साढ़े ग्यारह बजे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से पार्टी मुख्यालय 11 अशोक रोड पर मिला. यह वन-टू-वन मुलाकात दस मिनट चली. उल्लेखनीय है कि इससे पहले सरयू ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट की थी.
Met Party President ShriAmit Shah at Delhi Ashoka Road BJP Office at 11.30 am today for 10 Minutes one to one meeting.It was a pleasant meet
— Saryu Roy (@roysaryu) August 21, 2017
उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की तसवीरें व सूचनाएं साझा की थी. सरयू राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार अगस्त को मिले थे. अब सरयू राय ने अमित शाह से ऐसे समय में मुलाकात की है, जब वे सितंबर मध्य में तीन दिन के झारखंड दौरे पर आने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




