देश में एक अघोषित डर का माहौल : हर्ष मंदर
रांची : स्थानीय जीइएल चर्च कांप्लेक्स स्थित एचआरडीसी में गुरुवार को "साझा कदम" का आयोजन हुआ. इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये अमन-पसंद लोग "साझा मंच" के बैनर तले एकत्रित हुए. इस दौरान जीने के अधिकार पर हमले और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश पर चर्चा हुई.फादर स्टेन स्वामी ने झारखंड सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी […]
रांची : स्थानीय जीइएल चर्च कांप्लेक्स स्थित एचआरडीसी में गुरुवार को "साझा कदम" का आयोजन हुआ. इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये अमन-पसंद लोग "साझा मंच" के बैनर तले एकत्रित हुए. इस दौरान जीने के अधिकार पर हमले और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश पर चर्चा हुई.फादर स्टेन स्वामी ने झारखंड सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट को वापस लिये जाने को झारखंडी जनता के संघर्ष की जीत बताया. उन्होंने कहा कि यही अंत नहीं अभी सामुदायिक संसाधनों पर अधिकार का संघर्ष और चुनौती भरा है.
https://www.youtube.com/watch?v=k34C9ldqaI8
सरकार ने भूमि बैंक में 20 लाख एकड़ भूमि चिह्नित किया है, लेकिन यह एक अधिकारी के आदेश पर किया जा रहा है. यह पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून, समता जजमेंट, वनाधिकार कानून, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 आदि कानूनों का उल्लंघन है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें से 10 लाख एकड़ भूमि औद्योगिक घरानों के लिए आरक्षित रखा गया है. तय किया गया कि ग्राम सभा के प्रतिनिधि, स्थानीय अंचल पदाधिकारी से मिल कर भूमि बैंक के सारे रिकार्ड लेंगे और उन पर ग्राम सभा में सार्वजनिक चर्चा करेंगे. बाद में उसे अंचलाधिकारियों को भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










