7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

नगर निगम बना मेदिनीनगर, अधिसूचना जारी

रांची: पलामू जिले में स्थित मेदिनीनगर नगर पर्षद अब नगर निगम बन गया है. साथ ही धनबाद जिले में स्थित चिरकुंडा नगर पर्षद और गोड्डा नगर पर्षद का गठन भी किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना नगर विकास विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है. मेदिनीनगर नगर पर्षद तथा उससे सटे मेदिनीनगर प्रखंड के 10 […]

रांची: पलामू जिले में स्थित मेदिनीनगर नगर पर्षद अब नगर निगम बन गया है. साथ ही धनबाद जिले में स्थित चिरकुंडा नगर पर्षद और गोड्डा नगर पर्षद का गठन भी किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना नगर विकास विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है.
मेदिनीनगर नगर पर्षद तथा उससे सटे मेदिनीनगर प्रखंड के 10 राजस्व ग्रामों एवं चैनपुर प्रखंड के चार राजस्व ग्रामों यथा सुदना, बारालोटा, रेड़मा, बैरिया, निमिया, सिंगरा खूर्द, सिंगराकला, बजराहा, फोखराहा खूर्द एवं चैनपर प्रखंड के टिकुलिया, शाहपुर, कल्याणपुर, चैनपुर एवं गुरहा को मिलाकर मेदिनीनगर नगर निगम का गठन किया गया है. मेदिनीनगर नगर निगम में कुल 35 वार्ड होंगे. विभाग की अधिसूचना में लिखा गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम की कुल जनसंख्या 158941 है. मानक के अनुसार 150000 की आबादी पर 35 वार्ड होते हैं. इसके बाद प्रति 50 हजार की आबादी पर एक-एक वार्ड बढ़ता जाता है. अभी मेदिनीनगर की आबादी एक लाख 58 हजार 941 है. जिसके कारण कुल वार्ड संख्या 35 ही निर्धारित की गयी है. यानी यहां कुल पार्षद भी 35 ही होंगे.
चिरकुंडा नगर परिषद और गोड्डा नगर परिषद की भी अधिसूचना जारी
गोड्डा नगर पंचायत को भी उत्क्रमित करते हुए गोड्डा नगर परिषद बनाया गया है. चूंकि यहां की आबादी 48480 है. नियमानुसार 40 हजार से अधिक और एक लाख से कम आबादी वाले इलाकों को नगर परिषद के रूप में घोषित किया जाता है. आबादी के आधार पर गोड्डा नगर पंचायत को गोड्डा नगर परिषद घोषित किया गयाहै. नगर परिषद में 40 हजार की आबादी पर 20 वार्ड होते हैं. इसके बाद प्रति छह हजार की आबादी पर एक-एक वार्ड बढ़ता जाता है. गोड्डा नगर परिषद में आबादी के आधार पर कुल 21 वार्ड और पार्षद होंगे. इसी तरह धनबाद जिले में स्थित चिरकुंडा नगर पंचायत को चिरकुंडा नगर परिषद घोषित किया गया है. इसकी आबादी 45508 है. जिसके कारण यहां भी कुल वार्ड व पार्षद की संख्या 21 होगी.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel