रांची-नेतरहाट मार्ग पर घाघरा में बारिश से डायवर्सन बहा, रस्सी के सहारे नदी पार कर रहे हैं लोग

Updated:
विज्ञापन
रांची-नेतरहाट मार्ग पर घाघरा में बारिश से डायवर्सन बहा, रस्सी के सहारे नदी पार कर रहे हैं लोग

गुमला : घाघरा प्रखंड के मोनीदह नदी में बना डायवर्सन बारिश में शनिवार की रात को बह गया. इससे रांची व नेतरहाट जाने का मार्ग बाधित हो गया है. इस मार्ग से गाड़ी पार नहीं हो पा रही है. वहीं लोगों को पैदल पार होना पड़ा है. जान को खतरे में डाल लोग नदी पार […]

विज्ञापन

गुमला : घाघरा प्रखंड के मोनीदह नदी में बना डायवर्सन बारिश में शनिवार की रात को बह गया. इससे रांची व नेतरहाट जाने का मार्ग बाधित हो गया है. इस मार्ग से गाड़ी पार नहीं हो पा रही है. वहीं लोगों को पैदल पार होना पड़ा है. जान को खतरे में डाल लोग नदी पार कर रहे हैं.

नदी के दोनों छोर पर पुल बनवा रहे ठेकेदार ने रस्सी बांध दिया है. लोग उसी रस्सी को पकड़कर नदी से पार कर रहे हैं. यहां बता दें कि मोनीदह नदी में पुल बन रहा है, जो अधूरा है. लोग डायवर्सन से पार करते थे, जो बारिश में बह गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola