जेपीएससी ने जबरन नंबर बढ़ा कर बनाया इंजीनियर

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तत्कालीन अधिकारियों ने सुनियोजित साजिश रच कर फेल हो चुके 15 अभ्यर्थियों को इंजीनियर के रूप में नियुक्त कराया. सीबीआइ जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि इन्हें इंटरव्यू में छह से 30 नंबर तक बढ़ा कर पास कराने के बाद सरकार से नियुक्ति की […]
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तत्कालीन अधिकारियों ने सुनियोजित साजिश रच कर फेल हो चुके 15 अभ्यर्थियों को इंजीनियर के रूप में नियुक्त कराया. सीबीआइ जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि इन्हें इंटरव्यू में छह से 30 नंबर तक बढ़ा कर पास कराने के बाद सरकार से नियुक्ति की अनुशंसा की गयी.
सीबीआइ ने जांच में यह पाया कि नियुक्ति घोटाले से लाभान्वित होनेवाले सभी 15 इंजीनियर फिलहाल महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थापित हैं. इसमें भवन निर्माण, ग्रामीण विकास, सिंचाई, पेयजल, स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना, पथ निर्माण विभाग शामिल हैं. जांच रिपोर्ट के अनुसार नंबर बढ़ा कर सफल घोषित किये गये इन इंजीनियरों में छह एसटी, तीन एससी, दो ओबीसी और चार अनारक्षित वर्ग के हैं.
सीबीआइ की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि मनपसंद अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए आयोग के इन पदाधिकारियों ने इंटरव्यू बोर्ड के विशेषज्ञों से मार्क शीट पर सिर्फ कुल अंक लिख कर दस्तखत कराया. मार्क शीट के बाकी कॉलम को खाली रखवाया. बाद में खाली कॉलम को भरा और पहले से लिए गये कुल अंक को काट कर फिर अंक बढ़ाया गया. गुजरात के विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने पहले लिखे अंकों को काट कर इन पदाधिकारियों की लिखावट में नंबर लिखे जाने की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




