बिहारी की राजनीति अलग है, झारखंड पर इसका कोई असर नहीं : बाबूलाल
Updated at : 27 Jul 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते झाविमो नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बिहार की राजनीति अलग है़ झारखंड पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा़ नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने फैसला लिया है, इसमें विशेष क्या कहा जा सकता है़ दोनों ही राज्यों की परिस्थिति अलग है़ […]
विज्ञापन
रांची : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते झाविमो नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बिहार की राजनीति अलग है़ झारखंड पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा़ नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने फैसला लिया है, इसमें विशेष क्या कहा जा सकता है़
दोनों ही राज्यों की परिस्थिति अलग है़ यह पूछे जाने पर कि झारखंड में वह आपके साथ चल रहे थे़ आप पर विश्वास जताया था़ ऐसे में आपकी क्या भूमिका रहेगी़ इस पर श्री मरांडी ने कहा कि उनके साथ हमारा व्यक्तिगत संबंध रहा है़ व्यक्तिगत संबंध रहे, तो ऐसा नहीं है कि वैचारिक मतभेद नहीं हो सकता है़ नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीतिक परिस्थिति पर फैसला लिया है़ कल क्या होगा, इस पर कुछ कहना सही नहीं है़ श्री मरांडी ने कहा कि वर्तमान हालात पर हमारी नजर है़ देखते हैं कि आगे क्या होता है़
अब भी बातचीत का रास्ता हो सकता है़ उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी ने राष्ट्रपति के चुनाव में रामनाथ कोविंद को समर्थन दिया़ हमने मीरा कुमार को समर्थन दिया़ मैं यूपीए के साथ आगे गया था़ विचारधारा में कई बिंदुओं पर मतभेद हो सकता है़ कोई किसी बिंदु पर आगे बढ़ सकता है़ श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड का हित उनके लिए सर्वोपरि है़ झारखंडी जनभावनाओं के अनुरूप ही फैसला करूंगा.
नीतीश के फैसले से भाजपा में उत्साह
नीतीश कुमार के इस्तीफा देने से यूपीए को झटका लगा है. यहां पर गठबंधन की तर्ज पर शेख चिल्ली की तरह की आवाज निकाल रहे थे, उनको धरातल का पता चल गया है. सत्य की जीत होती है और असत्य हमेशा हारता है. नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्वागत योग्य कदम उठाया है. इसका हम स्वागत करते हैं.
दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री, भाजपा
बिहार में शपथ लेनेवाली नयी सरकार जनता की अपेक्षाआें पर खरा उतरेगी. नयी सरकार की बुनियाद ही भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाये गये बड़े कदम पर रखी गयी है. नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार पर जीराे टॉलरेंस दिखा कर भाजपा के इस एजेंडे काे आगे बढ़ाया है. नीतीश कुमार का फैसला स्वागतयाेग्य है.
प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा है कि नीतीश कुमार ने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया है़ बिहार के विकास व शुचिता की राजनीति की है़ वर्तमान में बिहार में जो परिस्थिति बनी थी, उसमें दूसरा कोई रास्ता नहीं था़ जदूय नेता श्रवण कुमार, जफर कमाल, भगवान सिंह, संजय सहाय, रमेश सिंह, छत्तर सिंह सहित कई नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री के इस कदम की सरहाना की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




