ओरमांझी के किसान राजदीप नायक की आत्महत्या पर शुरू हुई राजनीति, एक महीने चार किसानों ने दी जान

रांची/ओरमांझी : ओरमाझी प्रखंड के विजांग गांव के किसान राजदीप नायक के आत्महत्या के मामले पर राजनीति शुरू हो गयी है. मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोरचा के नेता हेमंत सोरेन के साथ-साथ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय भी कल विजांग गांव पहुंचे. इसी तरह अन्य दलों के नेता भी एक-एक कर राजदीप के घर […]
झारखंड विधानसभा में विपक्षके नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार किसान विरोधी है. किसानों के मुद्दे पर भाजपा राजनीति कर रही है. भाजपा शासन में सरकार व प्रशासन का जमीर ही मर गया है. भाजपा के कार्यकर्ता और नेता लोगों में भ्रम फैला रहे हैं. वे कहते हैं कि किसान कर्ज के बोझ की वजह से नहीं मरा है. यह पूरा सरकारी महकमा ही किसान विरोधी है. हेमंत ने कहा कि राजदीप नायक की आत्महत्या को सरकारी महकमा दबाने की कोशिश कर रहा है. झामुमो ऐसा नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि राजदीप नायक ने जो कर्ज लिया था, उसे माफ करवाने की कोशिश करेंगे.
वहीं, कांग्रेस नेता और भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राजदीप नायक की पत्नी कलावती देवी को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. सहाय ने कहा सरकार राजदीप की मौत का संज्ञान लेने की बजाय उसकी मौत के पीछे की वजह को झूठा साबित करने में जुटी है. उन्होंने कहा कि किसान शौक से आत्महत्या नहीं करते. राजदीप के पिता विनोद नायक व भाई प्रदीप नायक ने कर्ज चुकाने के लिए बैल और बकरी बेच दी. खेत गिरवी रख दिया. यह सबके सामने है, फिर भी अधिकारी कह रहे हैं कि किसान कर्ज की वजह से नहीं, बीमारी से तंग आकर मरा है. केंद्र व राज्य सरकार किसानों की लाश पर भी राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि रघुवर दास को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है.
किसान आत्महत्या के बाद जागी झारखंड सरकार ! किसानों को 1% ब्याज पर ऋण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




